एबीवीपी को मिला नया नेतृत्व: प्रो. रघुराज किशोर तिवारी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रीवा के प्रोफेसर डॉ. रघुराज किशोर तिवारी का चयन किया गया है, जबकि इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को दोबारा राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह चुनाव मुंबई स्थित एबीवीपी के केंद्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ। दोनों पदाधिकारी 2024-2025 कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं।
🔹 मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण
मध्यप्रदेश के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि पहली बार राज्य से किसी व्यक्ति को एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना गया है। घोषणा के बाद रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने प्रो. तिवारी के निवास पर पहुंचकर बधाई दी।
🔹 कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक हैं प्रो. तिवारी
प्रोफेसर डॉ. रघुराज किशोर तिवारी वर्तमान में रीवा कृषि महाविद्यालय मे...










