ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, ग्राहकों से 1600 और लड़कियों को केवल 500 रुपए! महिला DSP का बड़ा खुलासा
ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में शहर के पॉश इलाकों में संचालित दो स्पा सेंटरों का काला सच सामने आया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित एसएस आयुर्वेद स्पा और ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया। हैरानी की बात यह है कि ग्राहकों से 1600 रुपए वसूले जाते थे, जबकि लड़कियों को मात्र 500 रुपए देकर गलत काम कराया जाता था।
महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के जरिए गरीब परिवारों से आने वाली लड़कियों को फंसाते थे। इन्हें मसाज का काम बताकर बुलाया जाता था, लेकिन बाद में पैसों के बदले गलत गतिविधियों में धकेल दिया जाता था।
क्या मिला छापेमारी में?
पुलिस कार्रवाई के दौरान
7 लड़कियां
2 मैनेजर
2 ग्राहक हिरासत में लिए गएसाथ ही बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ ...










