Thursday, August 13

Madhya Pradesh

लव मैरिज पर खंडवा थाने में हंगामा, टीआई पर महिलाओं से मारपीट का आरोप
Madhya Pradesh, State

लव मैरिज पर खंडवा थाने में हंगामा, टीआई पर महिलाओं से मारपीट का आरोप

खंडवा। प्रेम विवाह का मामला मंगलवार को शहर के मोघट रोड थाने में उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब बालिग युवती अपने पति के साथ थाने पहुंची और उसके परिजन भी वहीं आ धमके। मुलाकात के दौरान हुए विवाद ने स्थिति को इतना बिगाड़ दिया कि महिलाओं ने थाना प्रभारी धीरेश धारवाल पर दौड़ा–दौड़ाकर पीटने तक के गंभीर आरोप लगा दिए। परिवार की महिला रजनी मोहे ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने 4 दिसंबर को अहमदपुर खैगांव निवासी युवक विकास से प्रेम विवाह कर लिया था। घटना से आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया था और अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें सूचना मिली कि बेटी थाने में है, तो वह मिलने पहुंचीं, लेकिन टीआई ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। रजनी का दावा है कि “न्याय मांगने थाने आए थे, लेकिन टीआई ने पाइप की लाठी से महिलाओं को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा। हाथ, कमर और पैरों में सूजन तक आ गई।”महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरा...
खापाभाट में धर्म परिवर्तन का गंदा खेल बेनकाब: लालच देकर बदला जा रहा था मजहब, पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा
Madhya Pradesh, State

खापाभाट में धर्म परिवर्तन का गंदा खेल बेनकाब: लालच देकर बदला जा रहा था मजहब, पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा

छिंदवाड़ा। धरम टेकड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम खापाभाट में लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता, इलाज एवं बच्चों की पढ़ाई जैसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। मामला मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत दर्ज किया गया है। लालच देकर बदलवाया जा रहा था मजहब ग्राम खापाभाट के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी कमलेश कवरेती ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ गई थी। यह लोग घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें लाखों रुपये की मदद और अन्य सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। संदेह बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरम टेकड़ी चौकी में दी...
हॉक फोर्स की खुफिया चाल से नक्सलवाद हुआ बेहाल, MP पुलिस ने हिला डाला पूरा KB डिवीजन
Madhya Pradesh, State

हॉक फोर्स की खुफिया चाल से नक्सलवाद हुआ बेहाल, MP पुलिस ने हिला डाला पूरा KB डिवीजन

बालाघाट (MP): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों के खिलाफ हॉक फोर्स की विशेष इंटेलिजेंस रणनीति ने कमाल कर दिखाया है। शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत के बाद शुरू हुए संयुक्त अभियान ने कान्हा-भोरमदेव (KB) डिवीजन में नक्सल नेटवर्क को तोड़ दिया, जिससे इलाके में शांति लौट रही है। ऑपरेशन रिवेंज और नक्सलियों का पतनइंस्पेक्टर आशीष शर्मा, जिन्हें दो वीरता पदक मिल चुके थे, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र त्रि-जंक्शन पर मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद हॉक फोर्स, MP पुलिस, महाराष्ट्र कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने मिलकर ‘ऑपरेशन रिवेंज’ चलाया। इस ऑपरेशन के तहत नक्सलियों के कैंपों पर लगातार दबाव बनाया गया और उनके नेता अलग-थलग पड़ गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव का मास्टर प्लानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश नक्सल-मुक्त होगा। इसके लिए 15 नए अस्थायी कै...
भोपाल: ‘लव जिहाद’ का शिकार अमन खान फिर से बना शुभम, मंत्री विश्वास सारंग की पहल पर घर वापसी
Madhya Pradesh, Politics, State

भोपाल: ‘लव जिहाद’ का शिकार अमन खान फिर से बना शुभम, मंत्री विश्वास सारंग की पहल पर घर वापसी

भोपाल: लव जिहाद के एक विवादित मामले में अमन खान ने गुफा मंदिर में विधिपूर्वक हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की है और अब वह पुनः शुभम बन गए हैं। एमपी सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की पहल पर यह संभव हुआ। भोपाल निवासी शुभम गोस्वामी को एक मुस्लिम लड़की के प्रेमजाल में फँसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था। लड़की के कहने पर उसे जमात में भेजा गया और गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा, 2022 में उस पर रेप का केस दर्ज कराया गया और उसे जेल भी जाना पड़ा। जेल से लौटने के बाद भी उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और उसका नाम बदलकर अमन खान रख दिया गया। मंत्री से की मदद की अपीलयुवक ने हिंदू संगठनों की मदद से जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और फिर मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर घर वापसी की इच्छा जाहिर की। मंत्री की पहल पर गुफा मंदिर में शुभम का शास्त्रानुसार मुंडन और ...
सिर में धंसे 40 छर्रे, दोनों आंखों की रोशनी खत्म…डिप्रेशन में डूबा ‘इंदर’ आज फिर खड़ा है मजबूती सेभोपाल वन विहार में घायल तेंदुए की जिजीविषा की अद्भुत कहानी
Madhya Pradesh, State

सिर में धंसे 40 छर्रे, दोनों आंखों की रोशनी खत्म…डिप्रेशन में डूबा ‘इंदर’ आज फिर खड़ा है मजबूती सेभोपाल वन विहार में घायल तेंदुए की जिजीविषा की अद्भुत कहानी

भोपाल: कभी मौत के मुंह तक जा पहुंचे अंधे तेंदुए ‘इंदर’ की कहानी उम्मीद, संघर्ष और साहस का असाधारण उदाहरण बन गई है। सिर में 35–40 छर्रे, आंखों की पूरी रोशनी खो देना, गहरा डिप्रेशन—इन सबके बाद भी इंदर ने न केवल जिंदगी से जंग जीती, बल्कि भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नई शुरुआत भी की है। आज वह अपने पूरे बाड़े का नक्शा सूंघकर याद कर चुका है, ऊंचाई पर बैठता है, आवाजें पहचानता है और पूरी तरह सक्रिय जीवन जी रहा है। नयापुरा से वन विहार तक—एक दर्दनाक सफर इंदर को इंदौर के नयापुरा (कक्ष 222) क्षेत्र में अत्यंत गंभीर हालत में पाया गया था।सिर में धंसे 35–40 छर्रों से लगातार खून बह रहा था।दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। 21 सितंबर 2020 को भोपाल लाए जाने पर सीटी स्कैन में पता चला कि छर्रे दिमाग के नाजुक हिस्सों के बेहद पास हैं।डॉक्टरों ने ऑपरेशन को जोखिमभरा बताया।यह भी सामन...
खजुराहो बनेगा MP सरकार का अस्थायी सत्ता केंद्र सीएम मोहन यादव दो दिन तक करेंगे बड़े विभागों की सीधे समीक्षा, कई मंत्री रडार पर
Madhya Pradesh, State

खजुराहो बनेगा MP सरकार का अस्थायी सत्ता केंद्र सीएम मोहन यादव दो दिन तक करेंगे बड़े विभागों की सीधे समीक्षा, कई मंत्री रडार पर

भोपाल/खजुराहो: मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक सरकार का संचालन खजुराहो से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार और मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ खजुराहो में डेरा डालेंगे, जहां वे विभागों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की योजनाओं पर भी मंथन होगा। सीएम यादव अपने दौरे के दौरान ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में भी शामिल होंगे और 1.26 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में दिसंबर की किस्त ट्रांसफर करेंगे। आज से विभागीय समीक्षा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दिनभर कई अहम विभागों की समीक्षा निर्धारित है, जिनमें शामिल हैं— औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राजस्व शहरी विकास एवं आव...
इंदौर: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले को चार बार आजीवन कारावास, पहली बार ऐसा फैसला
Madhya Pradesh, State

इंदौर: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले को चार बार आजीवन कारावास, पहली बार ऐसा फैसला

इंदौर। इंदौर में 13 अक्टूबर 2022 की एक भयावह घटना के तीन साल बाद न्याय हुआ। दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी दिनेश डाबर को कोर्ट ने चार बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत सुनाया गया। कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) शिप्रा पटेल ने आरोपी दिनेश डाबर को: पॉक्सो एक्ट की तीन धाराओं में आजीवन कारावास, हत्या के प्रयास की धारा में आजीवन कारावास, जबरदस्ती संबंध बनाने की धारा में 5 साल की सजा और 42,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने 2 वर्षीय मासूम को घर से उठाकर उसके साथ जघन्य कृत्य किए, जो उसकी कुंठित आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। जज ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह असुरक्षित है, इसलिए न्यूनतम दंड न्यायोचित न...
‘मैडम हर महीने 7.50 लाख रुपये मांग रही हैं’ सुसाइड के 27 दिन बाद शराब कारोबारी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप
Madhya Pradesh, State

‘मैडम हर महीने 7.50 लाख रुपये मांग रही हैं’ सुसाइड के 27 दिन बाद शराब कारोबारी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

देवास (मध्य प्रदेश)। देवास जिले के शराब ठेका संचालक दिनेश मकवाना की आत्महत्या को 27 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो ने पूरे आबकारी विभाग में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में दिनेश मकवाना ने मरने से पहले सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में लगाए बड़े आरोप 8 नवंबर को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने वाले दिनेश मकवाना ने वीडियो में दावा किया है कि उससे हर महीने साढ़े सात लाख रुपये की उगाही की जा रही थी।वीडियो में दिनेश कहता है—"मेरी पांच शराब दुकानें हैं, 14 करोड़ रुपये का ठेका है। प्रति दुकान डेढ़ लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। मैं 20–22 लाख रुपये दे चुका हूं। पैसा नहीं देने पर वे वेयरहाउस से मेरा माल रुकवा देते थे। इसी परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।” वीडियो सामने आने के बाद देवास आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है और पूर...
इंडिगो की उड़ानें रद्द, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, भोपाल ‘हृदय दृश्यम महोत्सव’ में प्रदर्शन रद्द
Madhya Pradesh, State

इंडिगो की उड़ानें रद्द, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, भोपाल ‘हृदय दृश्यम महोत्सव’ में प्रदर्शन रद्द

भोपाल/दिल्ली, 6 दिसंबर 2025अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राकेश चौरसिया शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल के लिए 'हृदय दृश्यम महोत्सव' में अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें अचानक रद्द होने से उन्हें लगातार 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसा रहना पड़ा। इस अव्यवस्था के चलते उन्हें अपना निर्धारित प्रदर्शन रद्द करना पड़ा। सुबह 7 बजे पहुंचे, शाम 6 बजे तक इंतजार पंडित चौरसिया सुबह 7 बजे ही हवाई अड्डे पहुंच गए थे और उनका सामान भी चेक-इन हो चुका था। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ समय बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे, लेकिन इंडिगो की उड़ानें एक के बाद एक रद्द होती गईं।उन्होंने बताया—“मैं भोपाल उत्सव में प्रदर्शन के लिए वचनबद्ध था। आखिरी क्षण तक इंतजार किया, पर इंडिगो ने यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी। यदि एक दिन पहले बता देते तो मैं सड़क या ट्रेन ...
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर बवाल, रॉड-डंडों से चले हमले; 15 छात्र निलंबित
Madhya Pradesh, State

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर बवाल, रॉड-डंडों से चले हमले; 15 छात्र निलंबित

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में गुरुवार देर रात छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली-सा दिखने वाला विवाद — “किसकी मैगी पहले बनेगी?” — देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई छात्र घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फूड ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद, पहुंचा खूनी संघर्ष तक सूत्रों के अनुसार एम्स भोपाल के एक फेस्ट से लौटे एमबीबीएस छात्रों के दो समूह सुधामृत कैफे में मौजूद थे। मैगी बनाने की बारी को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में तीखी नोकझोंक में बदल गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र नशे में थे, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।बहस बढ़ते ही विवाद डे-स्कॉलर्स बनाम हॉस्टलर्स के बीच व्यापक झगड़े में बदल गया और दोनों ओर से रॉड, डंडे और कुर्सियों का इस्ते...