नीमच में दिल दहला देने वाली घटना: मधुमक्खियों के हमले में आंगनवाड़ी कुक ने दी जान, 20 बच्चों को बचाकर बनी मिसाल
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। जिले की माधवाड़ा पंचायत के रानपुर गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत कुक कंचन बाई मेघवाल ने मधुमक्खियों के जानलेवा हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना 20 बच्चों की जान बचा ली, लेकिन खुद इस हमले में शहीद हो गईं। उनकी बहादुरी की पूरे जिले में चर्चा हो रही है और गांव में शोक की लहर है।
खेलते बच्चों पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड
घटना सोमवार की बताई जा रही है। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड बच्चों की ओर बढ़ा और हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और वे डरकर इधर-उधर भागने लगे।
तिरपाल-चटाई से बच्चों को लपेटकर बचाया
इसी दौरान आंगनवाड़ी कुक कंचन बाई मेघवाल ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने तुरंत तिरपाल और चटाई का सहा...










