Thursday, August 13

Madhya Pradesh

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरीं, ब्रेन एन्यूरिज्म से इलाज के दौरान डॉ. त्सेरिंग भूटिया का निधन
Madhya Pradesh, State

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरीं, ब्रेन एन्यूरिज्म से इलाज के दौरान डॉ. त्सेरिंग भूटिया का निधन

मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित यूरोलॉजी की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस USICON-2026 में शामिल होने आईं सिक्किम की ख्यात महिला यूरोलॉजिस्ट डॉ. त्सेरिंग (डोमा) भूटिया का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन देते समय अचानक गिर पड़ी थीं और फिर उठ नहीं सकीं। घटना शनिवार दोपहर की है, जब डॉ. भूटिया मंच पर अपना प्रेजेंटेशन दे रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे मंच पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया और उन्हें लाइफ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन एन्यूरिज्म की समस्या थी। डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन एन्यूरिज्म दिमाग की नस का कमजोर हिस्सा होता है, जो अचानक फटने पर गंभीर ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। डॉ. भूटिया की स्थिति अत्यंत नाजु...
बोत्सवाना से 8 चीते इस महीने मध्यप्रदेश आएंगे, कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा
Madhya Pradesh, State

बोत्सवाना से 8 चीते इस महीने मध्यप्रदेश आएंगे, कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा

मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास के उद्देश्य से दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से इस फरवरी महीने में 8 चीते लाए जाएंगे। इसके साथ ही असम से जंगली भैंसे भी मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 28 फरवरी के आसपास ये 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल न केवल वन्यजीव संरक्षण बल्कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास और रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में च...
क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Madhya Pradesh, State

क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप विजेता सदस्य क्रांति गौड़ अपने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम पहुंचीं और यहाँ बालाजी सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर जीत और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। क्रांति अपने माता-पिता और भाईयों के साथ बागेश्वरधाम पहुँची थीं। उन्होंने विधिपूर्वक मंदिर में बालाजी सरकार का पूजन किया और मत्था टेकर हनुमानजी महाराज से भारतीय टीम की जीत की मन्नत मांगी। दर्शन के बाद वे परिसर में चल रहे दरबार में पहुँची और धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रांति ने कहा, “यहाँ आकर मुझे काफी शांति मिली है। गुरुजी से मिलकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ। गुरुजी जिस तरह से गरीब और अनाथ कन्याओं की शादी कर रहे हैं, यह देश के लिए गर्व की बात है। इस बार 100 बेटियाँ आदिवासी समुदाय से हैं...
नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण: 5 साल में करोड़ों के टर्नओवर का अवसर
Business & Economy, Madhya Pradesh

नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण: 5 साल में करोड़ों के टर्नओवर का अवसर

इंदौर। लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ द्वारा संचालित “नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इस योजना से जुड़कर महिलाएं नियमित आय के साथ 5 वर्षों में करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाला स्वयं का व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को गृह उद्योग से उद्यमिता की ओर ले जाया जाएगा। इसमें फूड इंडस्ट्री, हैंडिक्राफ्ट, वुडन क्राफ्ट, स्मॉल स्किल फार्मिंग एवं बी-फार्मिंग जैसे रोजगारोन्मुख उद्योग शामिल हैं। लुनिया विनायक ग्रुप महिलाओं को न्यूनतम निवेश में LLP रजिस्ट्रेशन, आवश्यक मशीनरी, कच्चा माल, कार्य प्रशिक्षण तथा तैयार उत्पादों की बाय-बैक सुविधा उपलब्ध कराएगा। उद्योग 0% लॉस और 0% वेस्टेज मॉडल पर संचालित होगा, साथ ही सभी सरकारी कंप्लायंस की जिम्मेदारी भी ग्रुप द्वारा ली जाएगी। ग्रुप के अनुसार, प्रत्येक महिला अपने...
मध्य प्रदेश का कर्ज बजट से अधिक, सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ रुपये
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश का कर्ज बजट से अधिक, सरकार फिर ले रही 5200 करोड़ रुपये

भोपाल: मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने फिर से 5200 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके साथ ही प्रदेश का कुल कर्ज लगभग 4.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के 4.2 लाख करोड़ रुपये के बजट से लगभग 55,000 करोड़ अधिक है। सरकार ने बताया है कि यह कर्ज विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। इसे तीन किस्तों में जारी किया जाएगा। राज्य के डेप्युटी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए कर्ज लेना आवश्यक है। कर्ज के आंकड़े:पिछले वर्ष राज्य सरकार ने विभिन्न तारीखों पर कई किस्तों में कर्ज लिया। इनमें प्रमुख रकम इस प्रकार हैं: 4 जुलाई 2025: 2300-2500 करोड़ 25 जुलाई 2025: 1000-2000 करोड़ 1 अगस्त 2025: 1400-1600 करोड़ 22 अगस्त 2025: 2300 करोड़...
“शक्कर जहर है, मत खाओ” – ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी में बीजेपी विधायक को मिठाई खाने से रोका
Madhya Pradesh, State

“शक्कर जहर है, मत खाओ” – ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी में बीजेपी विधायक को मिठाई खाने से रोका

केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी में एक अनोखी घटनाक्रम के दौरान बीजेपी विधायक जगन्नाथ रघुवंशी को मीठा खाने से रोक दिया। उन्होंने विधायक से कहा कि “शक्कर जहर के समान है। आपको शुगर है, इसलिए यह आपके लिए निषेध है।” सिंधिया मंगलवार रात चंदेरी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक डग्गी राजा और मलकीत सिंह संधू के घरों पर दौरा किया। इसके दौरान डायनिंग टेबल पर रखे भोजन के बीच, विधायक रघुवंशी मीठे में दिलचस्पी ले रहे थे। यह देखकर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत उन्हें टोका और कहा कि शुगर से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। सिंधिया ने कहा, “शुगर आपके शरीर के अंगों को एक-एक कर नुकसान पहुंचाती है। नेचुरल मीठा खा सकते हो, लेकिन शक्कर से परहेज करना अनिवार्य है।” इसके अलावा उन्होंने उपस्थित लोगों को सलाह दी कि जिंदगी में शुगर का सेवन जितना संभव हो, कम करना चाहिए। खाने में मक्के ...
नरसिंहपुर के होटल में 80 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड निकला मैनेजर, भाड़े के लुटेरों के साथ रची थी वारदात
Madhya Pradesh, State

नरसिंहपुर के होटल में 80 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड निकला मैनेजर, भाड़े के लुटेरों के साथ रची थी वारदात

जिले के कुसम वैली होटल में 80 लाख रुपए की लूट का मामला पुलिस ने तेजी से सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड होटल का ही रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक था। पुलिस ने मैनेजर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर 60 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। नरसिंहपुर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि घटना रात ढाई बजे हुई थी, जब चार हथियारबंद युवक होटल में घुसे और कर्मचारियों पर हमला कर 80 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और अन्य भौतिक तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच में यह भी पता चला कि मैनेजर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठा क्राइम सीन तैयार किया था। पूछताछ में चंद्रेश रजक ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसने होटल में रखे रुपये के बारे में जानकारी होने का खुलासा किया। योजना के तहत उसने अपने सहयोगी कर्...
बालाघाट: हिंदू सम्मेलन के बाद गांव में 10 मुस्लिम परिवारों का कथित सामाजिक बहिष्कार, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों पर संकट
Madhya Pradesh, State

बालाघाट: हिंदू सम्मेलन के बाद गांव में 10 मुस्लिम परिवारों का कथित सामाजिक बहिष्कार, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों पर संकट

बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटी-नंदोरा गांव से सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में रहने वाले 10 मुस्लिम परिवारों को कथित तौर पर सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न तो काम मिल रहा है और न ही गांव की दुकानों से रोजमर्रा का सामान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति जनवरी माह में आयोजित हिंदू सम्मेलन के बाद बनी, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए गए और उनके साथ लेन-देन व खानपान बंद करने की अपील की गई थी। इसके बाद गांव में व्यवहारिक स्तर पर बहिष्कार शुरू हो गया। सम्मेलन के बाद बदले हालात, लेन-देन बंद होने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार सम्मेलन में मुस्लिम समाज से दूरी बनाने और उनसे खरीद-बिक्री बंद करने की बात कही गई थी। इसके बाद गांव में मुस्लिम परिवारों के साथ सामाजिक व्...
सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, चार्जशीट से दो नाम हटे; पुलिस ने नहीं बनाया अभियुक्त
Madhya Pradesh, State

सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, चार्जशीट से दो नाम हटे; पुलिस ने नहीं बनाया अभियुक्त

इंदौर/शिलांग। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। मेघालय पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में दो आरोपियों को नामजद अभियुक्त नहीं बनाया गया है। पुलिस के अनुसार गहन जांच में इन दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें चार्जशीट से बाहर कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामले में जमानत पर चल रहे दोनों संदिग्धों को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। साक्ष्य छिपाने के संदेह में हुई थी गिरफ्तारी मेघालय के सोहरा क्षेत्र में राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बलबीर अहिरवार और लोकेन्द्र सिंह तोमर को नई चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी संदेह के आधार पर की गई...
डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या; आरोपी जावेद अंसारी गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या; आरोपी जावेद अंसारी गिरफ्तार

रीवा/मऊगंज। जिले के मऊगंज क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के घर से डोली की बजाय बेटी की अर्थी उठी। मानसिक प्रताड़ना और लगातार पीछा किए जाने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोचिंग से लेकर वीडियो वायरल करने की धमकी तक जानकारी के अनुसार मृतक युवती वार्ड नंबर 13 की निवासी थी। वहीं आरोपी जावेद अंसारी भी उसी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले कई महीनों से युवती को लगातार परेशान कर रहा था। वह युवती का पीछा करता था और कोचिंग क्लास तक में उसे परेशान करने लगा था...