Tuesday, August 11

Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, प्रदेश में 5,970 जल संरक्षण कार्य हुए पूरे
Madhya Pradesh, State

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, प्रदेश में 5,970 जल संरक्षण कार्य हुए पूरे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अभियान की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट की जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की परिकल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश के गांव-गांव और नगर-नगर में जनसहभागिता से व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। मंगलवार को मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभियान की उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता पर मंत्री श्री सिलावट एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकता ...
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग सरकार, अवैध कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग सरकार, अवैध कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/जबलपुर, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी गिरोह के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि यह अभियान पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन सके। रवीन्द्र भवन में आयोजित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने नक्सलवाद के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। अब सरकार का लक्ष्य प्रदेश को पूर्णतः नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीत...
इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
INDORE, Madhya Pradesh, State, World

इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू होगी प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा, व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा नया आयाम इंदौर। मध्यप्रदेश की विमानन यात्रा में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी के लिए प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही है और इसे टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी। नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—संचालित होगी। इसके शुरू होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इस मार्ग पर यात्रियों को दिल्ली अथवा मुंबई के माध्यम से यात्रा करनी पड़...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे इंदौर जिला चिकित्सालय के 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण
INDORE, Madhya Pradesh, State

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे इंदौर जिला चिकित्सालय के 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण

करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार मंजिला भवन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति इंदौर। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार मंजिला भवन आधुन चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और इसके शुरू होने से इंदौर सहित आसपास के जिलों के लाखों नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। नवीन भवन के प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। भवन में विभिन्न चिकित्सा विभागों के लिए पर्याप्त स्थान, आधुनिक वार्ड, आवश्यक...
दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर होगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच
JABALPUR, Madhya Pradesh, State

दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर होगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच

सीएमएचओ ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, लगभग 2.92 लाख बच्चों की होगी स्क्रीनिंग जबलपुर। शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने, एनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम तथा बाल्यकालीन गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 'दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान' का शुभारंभ मंगलवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनमोहन नगर से किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। यह विशेष अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की दस्तक टीमें घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) करेंगी। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने के साथ ही दस्त रोग की रोकथाम के लिए ओआरएस के पैकेट एवं जिंक की गोलि...
सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसी गई कथित ‘कीड़े वाली दाल’ पर सियासत तेज, अब FSSAI और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
Madhya Pradesh, Politics, State

सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसी गई कथित ‘कीड़े वाली दाल’ पर सियासत तेज, अब FSSAI और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को कथित रूप से कीड़ों वाली दाल परोसे जाने का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस मध्य प्रदेश के एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए सरकार से जवाब मांगा और सवाल उठाया कि यदि ऐसी दाल परोसी गई है तो क्या भाजपा के नेता और मंत्री अपने बच्चों को भी ऐसा भोजन खिलाना स्वीकार करेंगे? (X (formerly Twitter)) हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा प्रश्न केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी खड़ा होता दिखाई देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकारी संस्थानों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर निगरानी नहीं होगी, तो खाद्य सुरक्षा का...
उज्जैन की बेटी देवांशी ने निशाना मारा गोल्ड पर
Madhya Pradesh, Sports, State, UJJAIN

उज्जैन की बेटी देवांशी ने निशाना मारा गोल्ड पर

राज्य स्पर्धा में 2000 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लियाउज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की बेटी देवांशी गोविल ने इंदौर में गोल्ड मेडल पर निशाना बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक विजय बाली ने बताया की इंदौर में 3 से 8 जुलाई तक बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित की गई, उज्जैन के कोच विराज परिहार के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर देवांशी गोविल ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में एक गोल्ड, एक सिल्वर, दो कांस्य पदक जीतकर उज्जैन का नाम गोरवान्वित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस खेल प्रतिभा को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने भी प्रोत्साहित किया। साथ ही देवांशी को पूर्व ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु बाख़र ने भी निशानेबाजी की नवीन जानकारियां दी थी। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को भारतीय शूटिंग टीम के कोच जयवर्धन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान ...
विश्व जनसंख्या दिवस एवं विश्व अश्व दिवस पर जेएनआईबीएम और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी आयोजित
Madhya Pradesh, State, UJJAIN

विश्व जनसंख्या दिवस एवं विश्व अश्व दिवस पर जेएनआईबीएम और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी आयोजित

'श्रीअन्न अपनाएं, प्रकृति बचाएं' का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण, संतुलित जनसंख्या और सतत विकास का लिया संकल्पउज्जैन। विश्व जनसंख्या दिवस, विश्व अश्व दिवस एवं वृक्षारोपण समारोह के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (जेएनआईबीएम), सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन एवं प्रबंध छात्रावास में बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को एक गरिमामय संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत प्रतिष्ठित एल्युमिनी एवं मुख्य प्रबंधक श्री मयंक राठौर की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें "श्रीअन्न अपनाएं, प्रकृति बचाएं" विषय के साथ संस्कृत श्लोकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, संतुलित जनसंख्या, सतत विकास तथा भारतीय पोषण परंपरा के प्रति जनजागरूकता ब...
“जीवन में एक लक्ष्य तय करें और प्रतिदिन उसकी ओर कदम बढ़ाएं”
Madhya Pradesh, Natioanal, State

“जीवन में एक लक्ष्य तय करें और प्रतिदिन उसकी ओर कदम बढ़ाएं”

विशेष साक्षात्कार मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित प्रोफेसर से विशेष बातचीत प्रश्न: सर्वप्रथम आपको मानद डॉक्टरेट की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई। जब आपको इस सम्मान की जानकारी मिली, तब आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी? उत्तर: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हुआ। प्रश्न: आपके विचार में यह सम्मान आपके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को किस प्रकार प्रतिबिंबित करता है? उत्तर: मुझे ऐसा महसूस हुआ कि वर्षों की मेरी मेहनत और समर्पण को इस सम्मान के माध्यम से उचित पहचान और सम्मान मिला है। प्रश्न: इस उपलब्धि का श्रेय आप किसे देना चाहेंगे? उत्तर: मैं इस उपलब्धि का श्रेय उन सभी लोगों को देना चाहता हूँ जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मेरी इस यात्रा में मेरा सहयोग और मार्गदर्शन किया। ...
पोर्टल में सुधार करने की मांग
Madhya Pradesh, State, UJJAIN

पोर्टल में सुधार करने की मांग

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की एम.ए. की कक्षा में प्रवेश लेने से इसलिये इंकार किया गया कि समता पटेल एडवोकेट ने द्वारा सन् 1984 में हायर सेकेन्ड्ररी पास की है और बी.ए. किया है। जबकि विश्वविद्यालय का पोर्टल केवल हाईस्कूल व अंडरमिजिएड 10+2 को ही स्वीकार करता है। पूर्व में जब हायर सेकेन्ड्ररी होती थी, जिसमें 11वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रवेश लिया जाता था, किन्तु हमारा पोर्टल आपको प्रवेश की इजाजत नहीं देता है। ऐसी परिस्थिति में हायर सेकेन्ड्ररी उत्तीर्ण आवेदक का तो भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विक्रम विश्व विद्यालय के उपरोक्त पोर्टल में अतिशीघ्र सुधार किया जाए, जिससे 11वीं परीक्षा उत्तीर्ण व हाई सेकेन्ड्ररी किये गये छात्रों को आसानी से प्रवेश प्राप्त हो सके। गतवर्ष जब मुझे एम.ए. कक्षा में प्रवेश नहीं मिला तो मेरे द्वारा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन को विधि...