बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खतरनाक पीछा, चाकू से वार करने ही वाला था आरोपी; CISF जवान की फुर्ती से बची जान
बेंगलुरु, 18 नवम्बर। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी से भर गया, जब एक शख्स बड़े चाकू के साथ टर्मिनल-1 के बाहर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की मंशा दूसरे व्यक्ति पर वार करने की थी, लेकिन मौके पर मौजूद CISF जवानों की अद्भुत फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई देता है कि एक युवक जान बचाकर भाग रहा है और दो लोग उसका पीछा कर रहे हैं। अचानक युवक गिर पड़ता है और पीछा कर रहा एक आरोपी चाकू लेकर उसके बेहद करीब पहुँच जाता है। तभी CISF का एक जवान पीछे से आते हुए हमलावर को दबोच लेता है और हमले को अंजाम देने से रोक देता है।
घटना कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, झगड़ा जयनगर तृतीय ब्लॉक निवासी सुहैल अहमद प्यारेजान (36) और जगदीश जेआर तथा रेणु कुमार के बीच विवाद से शुरू हुआ। बताया गया कि सुहैल पर पहले हमला हुआ था, जिसके बाद...









