लालू यादव का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल, दिल्ली में बेटी मीसा भारती रहीं साथ
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की बायीं आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।
डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से लालू यादव आँखों की रोशनी में धुंधलेपन की समस्या से जूझ रहे थे। चिकित्सीय जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी आंख पर पट्टी लगी है, जिसे कुछ दिनों के विश्राम के बाद हटाया जाएगा। डॉक्टरों ने उनकी सेहत में तेजी से सुधार की उम्मीद जताई है।
लालू यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है और वे पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। 2022 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ था, जिसे उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने दान किया था। इसके अलावा वे लंबे समय से मधुम...










