बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई दूध टैंकर में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में नए साल को देखते हुए शराब तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बांका जिले में मद्य निषेध थाना कटोरिया की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध से भरे टैंकर, मिनी पिकअप वैन और एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में करीब दो सौ पेटी शराब जब्त की गई, जबकि चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर चलाया विशेष अभियान
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार की ओर भारी मात्रा में विदेशी शराब भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर ग्रामीण और जंगली इलाकों में विशेष सड़क चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने दूध टैंकर और मिनी पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया। चालकों ने टैंकर को भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण दोनों वाहन जब्त कर लिए गए।
लाग्जरी कार में भी शराब बरामद
पुलिस ने एक लग्जरी का...










