पटना और रांची से दिल्ली की ट्रेन यात्रा हुई महंगी, किराए में बढ़ोतरी लागू, जानिए पूरा विवरण
पटना। नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है। पटना और रांची से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। किराए में किए गए इस संशोधन के बाद अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए पहले से अधिक भुगतान करना होगा। रेलवे के अनुसार, संशोधित किराए 26 दिसंबर से प्रभावी होंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पटना से दिल्ली: सभी क्लास में 20 रुपये की फ्लैट बढ़ोतरी
पटना से दिल्ली की ट्रेन यात्रा अब महंगी हो गई है। रेलवे ने सभी श्रेणियों में 20 रुपये की समान (फ्लैट) बढ़ोतरी की है।
स्लीपर क्लास: पहले 520 रुपये, अब 540 रुपये
थर्ड एसी: अब 1390 रुपये
सेकंड एसी: अब 1950 रुपये
फर्स्ट एसी: अब 3265 रुपये
पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल से दिल्ली के लिए चलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस,...










