Saturday, July 25

Bihar

पूर्णिया में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, डायल 112 के दो ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार
Bihar, State

पूर्णिया में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, डायल 112 के दो ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार

  पूर्णिया (बिहार): बिहार के पूर्णिया जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फर्जीवाड़े में पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात दो ड्राइवर भी शामिल पाए गए हैं। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचते ही जांच शुरू हुई और राज खुलते ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।   जानकारी के अनुसार, जिले के के. नगर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की पहचान रोहन कुमार साह (25 वर्ष), पिता गुलाबचंद साह, निवासी पलासी, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। रोहन ने बताया कि अजय कुमार यादव नामक व्यक्ति ने उसे बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले दो लाख रुपये की मांग की।   1.70 लाख रुपये लेकर किया गया फर्जीवाड़ा   पीड़ित के अन...
बिहार में जूलरी शॉप्स पर मास्क बैन: NDA और महागठबंधन का टकराव
Bihar, Politics, State

बिहार में जूलरी शॉप्स पर मास्क बैन: NDA और महागठबंधन का टकराव

    पटना: बिहार में जूलरी दुकानदारों ने सुरक्षा कारणों से हिजाब, मास्क और हेलमेट पहनकर दुकान में एंट्री पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद से राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है, खासकर NDA और महागठबंधन के बीच।   NDA सरकार का पक्ष   बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने जूलरी दुकानदारों के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन स्थापित हुआ है। जब सुशासन होता है, तो हर चीज पारदर्शी होती है। अगर दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति दुकानों में हेलमेट या हिजाब पहनकर नहीं आएगा, तो यह बहुत अच्छा कदम है। इसका उद्देश्य यह है कि दुकानदार किसी भी व्यक्ति का चेहरा पहचान सकें।"   राजद का विरोध   राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बैन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्...
निशांत कुमार के लिए प्रेरणा बन सकते हैं ‘नवीन’, योग्यता से ध्वस्त होगा वंशवाद का आरोप
Bihar, State

निशांत कुमार के लिए प्रेरणा बन सकते हैं ‘नवीन’, योग्यता से ध्वस्त होगा वंशवाद का आरोप

पटना: बिहार की राजनीति में सवाल गूंज रहा है—नीतीश कुमार के बाद जेडीयू का उत्तराधिकारी कौन? इस दिशा में पार्टी के भीतर यह मांग उठ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति की कमान संभालें। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का राजनीतिक अनुभव सीमित है, लेकिन उनका शांत, शिष्ट और मृदुभाषी व्यक्तित्व उन्हें राजनीति में सफल होने का मौका दे सकता है। उनके सामने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का उदाहरण है। नवीन पटनायक भी शुरुआत में राजनीति से दूर थे, लेकिन अपने गुणों और जनता के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने ओडिशा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और परिवारवाद के आरोपों को ध्वस्त कर दिया। निशांत कुमार भी 50 साल की उम्र तक राजनीति से दूर रहे। उन्होंने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और आध्यात्मिक रुचि रखते हैं। इसके बावजूद वे अपने पिता के समर्थन में जनसमर्थन जुटा...
मुजफ्फरनगर में 8 साल के मासूम की हत्या, पिता फफकते हुए बोले– “बेटा खेलने गया था, उसकी लाश मिली”
Bihar, State

मुजफ्फरनगर में 8 साल के मासूम की हत्या, पिता फफकते हुए बोले– “बेटा खेलने गया था, उसकी लाश मिली”

    मुजफ्फरनगर (रामबाबू मित्तल): मुजफ्फरनगर के भौराखुर्द गांव में 8 साल के मासूम समद का शव गन्ने के खेत में मिला है। शव के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।   जानकारी के अनुसार, समद मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोस के घर खेलने गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजन गांव में घर-घर जाकर उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने भौराकला थाने में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करवाई।   पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और ग्रामीणों के साथ रातभर खेतों और आसपास के इलाके की तलाशी ली। बुधवार को गांव के पास स्थित गन्ने के खेत में बच्चे का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।   एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा खुद फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और भार...
बिहार की चेपुआ मछली का अचार 1,200 रुपये किलो, काजू-किशमिश भी फेल
Bihar, State

बिहार की चेपुआ मछली का अचार 1,200 रुपये किलो, काजू-किशमिश भी फेल

  बेतिया (पश्चिम चंपारण): बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चेपुआ मछली ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन गई है। गंडक नदी में पाई जाने वाली इस छोटी मछली का अचार इतना लोकप्रिय है कि इसकी कीमत 1,200 रुपये प्रति किलो है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह काजू-किशमिश जैसे महंगे उत्पादों को भी पीछे छोड़ती है।   ग्रामीण आजीविका का स्रोत   बेतिया के धनाहा, बागाहा, पिपरासी और ठकराहा समेत आसपास के 2,000 से अधिक मछुआरे प्रतिदिन गंडक नदी में मछली पकड़ते हैं। मछली को सड़क किनारे ढाबों और अचार बनाने वालों तक पहुंचाया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय मिलती है।   ढाबे पर तली हुई मछली 600-700 रुपये प्रति किलो बिकती है, जबकि ताजी मछली 250-350 रुपये में मिलती है। मझुआ गांव में चेपुआ मछली का अचार बेचने वाले राम सिंह के अनुसार, इसकी कीमत ज्यादा होने के बाव...
तिहाड़ जैसी सुरक्षा में रहेंगे बिहार के कैदी, नीतीश सरकार को मिला नौ महीने का समय
Bihar, State

तिहाड़ जैसी सुरक्षा में रहेंगे बिहार के कैदी, नीतीश सरकार को मिला नौ महीने का समय

  पटना: पटना उच्च न्यायालय ने बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य के जेल कानूनों को केंद्रीय मॉडल जेल नियमावली के अनुरूप उन्नत करे। न्यायालय ने इस प्रक्रिया को नौ महीने के भीतर पूरा करने का समय सीमा तय किया है। यह आदेश जनहित याचिका (PIL) के निपटारे के दौरान पारित किया गया।   खंडपीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह और न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा ने यह निर्देश दिया। याचिका अधिवक्ता अभिनव शांडिल्य द्वारा दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि 2016 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार मॉडल जेल नियमावली राज्यों में जेल कानूनों में एकरूपता लाने के लिए आदर्श कानून के रूप में कार्य करती है।   जेल सुधार पर कोर्ट ने दिया निर्देश   अदालत ने मुख्य सचिव, कानून और गृह विभाग के प्रधान सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे 2016 की मॉडल जेल नियमावली के अनुसार बिहार ज...
मुजफ्फरपुर में 24 से 27 जनवरी तक बैंक बंद, हड़ताल और छुट्टियों का होगा असर
Bihar, State

मुजफ्फरपुर में 24 से 27 जनवरी तक बैंक बंद, हड़ताल और छुट्टियों का होगा असर

मुजफ्फरपुर, 7 जनवरी 2026: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। 24 जनवरी चौथा शनिवार, 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। इसके बाद 27 जनवरी को बैंक यूनियन ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से ग्राहकों को इस अवधि में बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के अलावा, आईडीबीआई, ग्रामीण बैंकों और जीवन बीमा कंपनियों के विनिवेश पर रोक लगाने, नियमित कार्यालय समय और पेंशन नियमों में संशोधन की मांग भी शामिल है। बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच के जिला संयोजक मनोरंजनम ने कहा कि देश भर के सभी सार्वजनिक क्षेत्र, सहकारी, निजी और ग्रामीण बैंक 2...
तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति पर सियासत में घोला मिठास, BJP और महागठबंधन के नेताओं को दिया न्यौता
Bihar, Politics, State

तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति पर सियासत में घोला मिठास, BJP और महागठबंधन के नेताओं को दिया न्यौता

  पटना: बिहार के जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा- दही भोज का आयोजन किया है, जिसमें राज्य के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस भोज का उद्देश्य बिहार की सियासत में मिठास घोलना है, और इसलिए, तेज प्रताप ने न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गवर्नर, और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बल्कि नेता प्रतिपक्ष को भी निमंत्रण भेजा है।   तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 14 जनवरी को उनके आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रमुख नेताओं को कार्ड दिए गए हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें भी निमंत्रण पत्र सौंपा और नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी।   सियासी संबंधों से ऊपर व्यक्तिगत रिश्ते: तेज प्र...
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को जनता से मिलना अनिवार्य
Bihar, Politics, State

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में दो दिन अधिकारियों को जनता से मिलना अनिवार्य

  पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता की परेशानियों को कम करने और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन जनता से मिलने का निर्देश दिया गया है। यह नई व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से लागू होगी।   मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार आम लोग अपनी समस्याओं के साथ सरकारी कार्यालय आते हैं, लेकिन अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है। इस स्थिति को सुधारने के लिए अब हर सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।   इन दोनों कार्यदिवसों में अधिकारी जनता की शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में आगंतुकों के बै...
भ्रष्ट अधिकारियों को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम  बोले—“इलाज चल रहा है, ज्यादा डोज देंगे तो रिएक्शन होगा”
Bihar, Politics, State

भ्रष्ट अधिकारियों को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम बोले—“इलाज चल रहा है, ज्यादा डोज देंगे तो रिएक्शन होगा”

    पटना। बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्ट अधिकारियों, भू-माफिया और बालू माफिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि विभाग में फैली गड़बड़ियों का “इलाज” चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक साथ ज्यादा “डोज” देने से रिएक्शन हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।   बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “चमत्कार एकाएक नहीं होता। बीमारी है, उसका डोज हम धीरे-धीरे दे रहे हैं। किसे कितना डोज चाहिए, यह तय किया जा रहा है। ज्यादा डोज एक बार में पड़ गया तो अनर्थ भी हो सकता है। हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक स्वस्थ और सुशासन वाला माहौल बनाना है, ताकि हर बिहारी गौरवान्वित महसूस करे।”   31 मार्च तक सुधार का दावा   मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्पष...