Wednesday, July 22

Bihar

साथ चाहिए या नहीं… बिहार नतीजों के बाद कांग्रेस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
Bihar, Politics, State

साथ चाहिए या नहीं… बिहार नतीजों के बाद कांग्रेस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने महागठबंधन के सहयोगी दलों की रणनीति और भविष्य की संभावनाओं पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 200 सीटों के पार जा रही है, जबकि महागठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, जिसकी सीटें 5 से भी कम दिख रही हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन का फायदा हुआ या नुकसान?विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार में लगातार दूसरी बार कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन ने महागठबंधन के दलों को सोचना मजबूर कर दिया है कि क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन करना वास्तव में लाभकारी है। अगर ये दल अलग-अलग लड़ते, तो नतीजे चाहे जो भी होते, कम से कम उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बना रहता। यूपी और बंगाल में असरबिहार नतीजों का असर पड़ोसी राज्यों पर भी दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है और 2027 क...
जोड़ी मोदी-नीतीश सुपरहिट, बिहार नतीजों से BJP में जोश, अगला टारगेट भी सेट
Bihar, Politics, State

जोड़ी मोदी-नीतीश सुपरहिट, बिहार नतीजों से BJP में जोश, अगला टारगेट भी सेट

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज कर विपक्षी महागठबंधन को चारों खाने चित कर दिया। सत्ताधारी गठबंधन अब 207 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीयू को 84 सीटें मिल रही हैं। एनडीए में शामिल अन्य दलों—एलजेपी 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी में जीत का उत्साह साफ नजर आ रहा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को ‘दो भाई’ और ‘सुपरहिट’ करार दिया। बिहार बीजेपी ने लिखा, “जोड़ी मोदी–नीतीश के हिट हो गईल, बिहार के विकास फिर रिपीट हो गईल।” महागठबंधन को मिली करारी शिकस्तआरजेडी-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 29 सीटों पर बढ़त मिल रही है। आरजेडी को 24, कांग्रेस को 2 और वामदल को कुल 3 सीटें मिल रही ...
बिहार चुनाव नतीजे 2025: क्या बीजेपी करेगी नीतीश कुमार को ‘रिजेक्ट’? कुर्सी का नया कैलकुलेशन
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव नतीजे 2025: क्या बीजेपी करेगी नीतीश कुमार को ‘रिजेक्ट’? कुर्सी का नया कैलकुलेशन

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। बीजेपी और उसके सहयोगी दल बहुमत का आंकड़ा पार कर प्रचंड बढ़त पर हैं। इस स्थिति ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है – क्या बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार को साइडलाइन करेगी और अपनी सरकार बनाएगी, या फिर एनडीए के भीतर सीट बांटकर नीतीश कुमार को भी सत्ता में शामिल रखेगी? बीजेपी का बढ़ता दबदबारुझानों के अनुसार बीजेपी 92 सीटों पर आगे है। अपने सहयोगी दलों के साथ यह आंकड़ा 122 तक पहुंचता है, जो 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए पर्याप्त है। यानी बीजेपी के पास अकेले अपनी सरकार बनाने का विकल्प मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए प्रचार के दौरान कहा था कि अगर वह जीतते हैं तो उन्हें ‘बड़ा आदमी’ बनाया जाएगा। यह संकेत माना जा रहा है कि अगर बीजेपी को पर्या...
मोकामा में ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह की जीत: विवादों के बीच बनी चुनावी जीत
Bihar, State

मोकामा में ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह की जीत: विवादों के बीच बनी चुनावी जीत

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट से अनंत सिंह ने जीत दर्ज की। बाहुबली और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह का यह राजनीतिक सफर हमेशा विवादों से घिरा रहा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड और विभिन्न आपराधिक मामलों के चलते जेल में रहकर भी उन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया और चुनावी मैदान में अपनी ताकत साबित की। अनंत सिंह से जुड़े प्रमुख विवाद: दुलारचंद यादव हत्याकांड: चुनाव प्रचार के दौरान इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सत्ताधारी गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। आर्म्स एक्ट में दोषी करार: अवैध हथियार रखने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया। जेल में रहना: विभिन्न आपराधिक मामलों के चलते लंबे समय तक जेल में बंद रहना। AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी: उनके पैतृक आवास से प्रतिबंधित हथियारों का मिलना। लदमा कांड: हत्या के प्रयास से जुड़े लदमा गांव के विवाद में नाम आना। ...
बिहार में एनडीए की सुनामी: अमित शाह की भविष्यवाणी सच, 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
Bihar, Politics, State

बिहार में एनडीए की सुनामी: अमित शाह की भविष्यवाणी सच, 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए ने कमाल का प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों में ही एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार को स्पष्ट मजबूती मिली है। बीजेपी 95 सीटों पर और जेडीयू 84 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए के सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 20, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अमित शाह ने पहले ही की थी भविष्यवाणीचुनाव नतीजों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के रणनीतिकार कहे जाने वाले अमित शाह ने बिहार में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। पहले चरण के चुनाव के बाद एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा था, "एनडीए बिहार में लगभग 160 सीटें जीतेगा और बचा-कुचा बाकी सबमें बंट जाएगा।" अब रुझानों में यह आंकड़ा भी पीछे छोड़ते हु...
राघोपुर में बीजेपी के सतीश सिंह ने किया बड़ा उलटफेर, तेजस्वी यादव को पीछे छोड़ा
Bihar, Politics, State

राघोपुर में बीजेपी के सतीश सिंह ने किया बड़ा उलटफेर, तेजस्वी यादव को पीछे छोड़ा

हाजीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट से सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बीजेपी के सतीश सिंह ने चुनावी मुकाबले में पछाड़ दिया। रातों-रात चर्चा में आए सतीश सिंह ने साबित कर दिया कि राजनीति में व्यक्तिगत पकड़ और स्थानीय मुद्दों की समझ बड़े नामों पर भारी पड़ सकती है। सतीश सिंह कौन हैं? राघोपुर दियारा क्षेत्र के श्यामचंद रामपुर गांव के निवासी 2010 में राघोपुर से राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़े और उन्हें 13,006 वोटों से हराया 2010 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े पोस्ट ग्रेजुएट और 1.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक स्थानीय स्तर पर शांत, जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं चुनावी रणनीति ने दिलाई जीतसतीश सिंह की इस बड़ी जीत के पीछे उनकी सटीक चुनावी रणनीति को मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव क...
मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त
Bihar, Politics, State

मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं और मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को 28,206 वोटों से मात दी। मोकामा हमेशा से ही हाई-प्रोफाइल सीट रही है और इस बार भी इसका चुनावी महौल कड़ा मुकाबला देने वाला था। इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था। अनंत सिंह ने यहां लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। शुरुआती राउंड से ही उनकी बढ़त साफ नजर आ रही थी और 26 राउंड की वोट गिनती के बाद उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया। वोटों का विवरण: अनंत कुमार सिंह (जेडीयू): 85,975 वोट (49.58%) वीणा देवी (आरजेडी): 61,177 वोट (35.28%) प्रियदर्शी पियुष (जन सुराज पार्टी): 16,105 वोट (9.29%) अन्य प्रत्याशी और नोटा: 9,518 वोट (5.45%) मोकामा सीट क्यों बनी हॉटसीट?इस बार मोकामा पर नजरें इसलिए भी ...
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकट, सीपीआई (माले) की भी दुर्गति
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकट, सीपीआई (माले) की भी दुर्गति

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार जनता ने जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को भरोसा दिया। एनडीए ने एग्जिट पोल और शुरुआती रुझानों से भी आगे बढ़कर जीत का रास्ता तय कर लिया है। जेडीयू को 76 और बीजेपी को 86 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि महागठबंधन में आरजेडी महज 32 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। महागठबंधन में शामिल सीपीआई (माले) को भी बिहार चुनाव में भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल 4 सीटों पर ही बढ़त दर्ज हुई। वोट शेयर की बात करें तो पार्टी के खाते में केवल 3.16% वोट ही गया। सीपीआई (माले) की दुर्गति के प्रमुख कारण: आरजेडी के साथ तालमेल में कमी:महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान रही। कई सीटों पर पार्टी अपने ही गठबंधन साथी के खिलाफ चुनाव लड़ती नजर आई। सीटों पर आमने-सामने मुकाबला:लालगंज, वैशाली, ...
खगड़िया चुनाव परिणाम 2025 LIVE: अलौली, बेलदौर और परबत्ता में कांटे की टक्कर
Bihar, Politics, State

खगड़िया चुनाव परिणाम 2025 LIVE: अलौली, बेलदौर और परबत्ता में कांटे की टक्कर

खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत खगड़िया जिले की चार विधानसभा सीटों—अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता—में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू, कांग्रेस, राजद और लोजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। मुख्य हाइलाइट्स: अलौली विधानसभा: जेडीयू उम्मीदवार रामचंद्र सदा 37,521 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा दूसरे नंबर पर हैं। इस सीट पर तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। खगड़िया विधानसभा: जेडीयू के बबलू मंडल ने कांग्रेस के चंदन यादव को 3,125 वोटों से पीछे छोड़ा। बेलदौर विधानसभा: जेडीयू के पन्नालाल पटेल 21,017 वोटों के साथ आगे, कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद 12,712 वोटों पर हैं। नोटा 1,561 वोटों पर है। परबत्ता विधानसभा: महागठबंधन के डॉ. संजीव कुमार और लोजपा के बाबू लाल शौर्य आमने-सामने हैं। शुरुआती रुझ...
Bihar Election 2025 Results: 243 सीटों पर किसकी हुई जीत, किसकी हार, देखें पूरी लिस्ट
Bihar, Politics, State

Bihar Election 2025 Results: 243 सीटों पर किसकी हुई जीत, किसकी हार, देखें पूरी लिस्ट

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर रही। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाई। चुनाव के बाद जनता और राजनीतिक दलों की निगाहें राज्य की नई सरकार के गठन पर टिकी हुई थीं। नतीजों से साफ हुआ कि किस गठबंधन को बहुमत मिला और कौन राज्य की राजनीति में आगे बढ़ा। मुख्य बिंदु: कुल सीटें: 243 मुख्य मुकाबला: एनडीए बनाम महागठबंधन तीसरा खिलाड़ी: जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर) नीचे क्षेत्रवार कुछ प्रमुख सीटों के विजेता और उपविजेता की सूची दी गई है: 1. पश्चिमी चंपारण (9 सीटें) वाल्मीकि नगर – विजेता/पार्टी – उपविजेता/पार्टी – अंतर राम नगर – …(सभी 9 सीटों का विवरण) 2. पूर्वी चंपारण (12 सीटें) रक्सौल – … सुग...