अंडर-19 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 37 रन से हराया, पहले ही मैच में पाकिस्तानी टीम को झटका
हरारे। अंडर-19 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही। ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 47वें ओवर में 173 रनों पर सिमट गई।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 210 रन बनाए। इंग्लिश टीम की ओर से कैलब फैल्कॉनर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 90 रन पर चार विकेट गिरने के बाद फैल्कॉनर ने पारी को संभालते हुए 73 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने राल्फी अल्बर्ट के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। पाकिस्तान की ओर से अहमद हुसैन ने तीन विकेट झटके, जबकि अली रजा, अब्दुल सुभान और मोमिन कमर को दो-दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछ...









