Sunday, July 26

Sports

दिमाग घर रखकर मैच खेलने आए पाकिस्तानी बल्लेबाज, अजीबोगरीब रन आउट ने बना दिया मजाक
Sports

दिमाग घर रखकर मैच खेलने आए पाकिस्तानी बल्लेबाज, अजीबोगरीब रन आउट ने बना दिया मजाक

हरारे (विशेष संवाददाता): अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया। मैच का अंत इतना अनोखा और हैरान कर देने वाला रहा कि पाकिस्तान के आखिरी विकेट की घटना अब सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 210 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज कालेब फाल्कनर ने 73 गेंदों पर 66 रन की अहम पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। पाकिस्तान के लिए अहमद हुसैन ने 38 रन देकर 3 विकेट, अली रजा ने 36 रन देकर 2 विकेट, अब्दुल सुभान और मोमिन कमर ने 2-2 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान फरहान यूसुफ ने 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा। लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद मैच का रुख इंग्लैंड की ओर झुक गया। आखिरी जोड़ी मोमिन कमर और अली...
Sports

BBL में स्मिथ का तूफान, बाबर पर सिंगल न लेने का फैसला बना विवाद की जड़

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले में उस वक्त बवाल मच गया, जब दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने ही साथी खिलाड़ी बाबर आजम को सिंगल लेने से मना कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों की चर्चाओं तक छा गई, खासकर पाकिस्तान में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। स्मिथ का शतक और रणनीतिक फैसला मैच में सिडनी सिक्सर्स 190 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की दिशा में खेलकर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े स्टीव स्मिथ ने उन्हें साफ मना कर दिया। बाद में स्मिथ ने इस फैसले को रणनीति बताया और कहा कि वह ‘पावर सर्ज’ का इंतजार कर रहे थे। पावर सर्ज के दौरान फील्डिंग टीम के केवल दो खिलाड़ी ही सर्कल के बाहर रह सकते हैं और स्मिथ इसी का फायदा उठान...
On This Day | टी20 क्रिकेट का ऐतिहासिक महासंग्राम: 400+ रन, दो सुपर ओवर और रोहित शर्मा का तूफान
Sports

On This Day | टी20 क्रिकेट का ऐतिहासिक महासंग्राम: 400+ रन, दो सुपर ओवर और रोहित शर्मा का तूफान

बेंगलुरु, 17 जनवरी। आज से ठीक दो साल पहले, 17 जनवरी 2024 को बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक और अविस्मरणीय मुकाबलों में से एक का गवाह बना। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मैच न केवल रनों की बारिश के लिए याद किया जाता है, बल्कि इसलिए भी कि इसका फैसला एक नहीं, बल्कि दो सुपर ओवर के बाद हुआ—जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है। मुश्किल हालात से विराट स्कोर तक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 22 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे और लग रहा था कि टीम दबाव में आ जाएगी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और रिंकू सिंह के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। रोहित ने 121 रन नाबाद की विस्फोटक पारी खेली, जबकि रिंकू ने 69 रन नाबाद बनाकर उनका शानदार साथ दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदा...
SA20: डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन की दमदार वापसी, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
Sports

SA20: डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन की दमदार वापसी, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन विकेट से हरा दिया और SA20 लीग में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। शुक्रवार शाम न्यूलैंड्स में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ एमआई केप टाउन के अंक 14 हो गए हैं। लीग चरण में उनका अंतिम मैच रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में एक बार फिर सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेला जाएगा। हालांकि, एमआई केप टाउन इस मुकाबले में बोनस अंक हासिल नहीं कर सका। इसके चलते प्रिटोरिया कैपिटल्स (20 अंक) ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप (24 अंक) और पार्ल रॉयल्स (24 अंक) के साथ प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली। लगातार पांचवीं बार खचाखच भरे न्यूलैंड्स स्टेडियम में घरेलू दर्शकों ने एमआई केप टाउन का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया। गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव एमआई केप टाउन की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट ने धमाकेदार अंदाज में क...
वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 में खिलाने पर सवाल, दिग्गज ने जताई चिंता
Sports

वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 में खिलाने पर सवाल, दिग्गज ने जताई चिंता

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर जहां पूरा देश मुग्ध है, वहीं उनके करियर की दिशा को लेकर अब गंभीर बहस भी शुरू हो गई है। अंडर-19 विश्व कप के बीच पूर्व भारतीय महिला टीम की कोच डब्ल्यूवी रमन ने वैभव को अंडर-19 स्तर पर खिलाए जाने को लेकर चिंता जताते हुए इसे उनके दीर्घकालिक विकास के लिए संभावित रूप से नुकसानदायक बताया है। डब्ल्यूवी रमन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि वैभव ने आईपीएल और इंडिया ‘ए’ स्तर पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके बाद उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में खिलाना सही फैसला नहीं हो सकता। रमन के अनुसार, “यह एक अलोकप्रिय राय हो सकती है, लेकिन वैभव का स्तर इससे ऊपर का है। वे मैच जिता सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन चयनकर्ताओं को हमेशा बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखना चाहिए।” कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल से भारतीय क्र...
सिंगल से इनकार बना विवाद की वजह, स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद भी बाबर आज़म को नहीं बख्शा
Sports

सिंगल से इनकार बना विवाद की वजह, स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद भी बाबर आज़म को नहीं बख्शा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म के बीच मैदान पर हुआ एक फैसला अब क्रिकेट जगत में बहस का विषय बन गया है। मैच के दौरान सिंगल लेने से इनकार कर स्मिथ ने न सिर्फ बाबर को असहज स्थिति में डाल दिया, बल्कि मैच के बाद दिए बयान से भी उनकी नाराज़गी और बढ़ गई। मैदान पर दिखी तीखी नोंकझोंक यह घटना सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले के 11वें ओवर की है। बाबर आज़म ने क्रिस ग्रीन की गेंद पर शॉट खेलकर सिंगल लेना चाहा, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े स्टीव स्मिथ ने उन्हें रुकने का इशारा कर दिया। स्मिथ का इरादा साफ था—वह आगामी ओवर में पावर-सर्ज का पूरा फायदा खुद उठाना चाहते थे। BBL के नियमों के मुताबिक, 10 ओवर के बाद किसी भी समय दो ओवरों के लिए पावरप्ले (पावर-सर्ज) लिया जा सकता है। स्मिथ ने रण...
‘सिल्वर और ब्रॉन्ज मेरे लिए हार की निशानी हैं’ — 23 ओलंपिक गोल्ड यूं ही नहीं बने माइकल फेल्प्स महान
Sports

‘सिल्वर और ब्रॉन्ज मेरे लिए हार की निशानी हैं’ — 23 ओलंपिक गोल्ड यूं ही नहीं बने माइकल फेल्प्स महान

नई दिल्ली। ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी और ‘गोल्डन शार्क’ के नाम से मशहूर माइकल फेल्प्स ने अपनी जीत की भूख और बेजोड़ मानसिकता को लेकर एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है। 23 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले फेल्प्स का मानना है कि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत नहीं, बल्कि हार की याद दिलाते हैं। उनका साफ कहना है—दूसरा या तीसरा स्थान स्वीकार करना उनके स्वभाव में कभी रहा ही नहीं। एक पॉडकास्ट में बेबाक बातचीत के दौरान फेल्प्स ने कहा, “सिल्वर का मतलब हारना है। आप दूसरे नंबर पर आए—यानी आप हार गए। तीसरा स्थान भी हार ही है। मैं अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल्स के बारे में बात नहीं करता। हम सिर्फ 23 गोल्ड की बात करते हैं।” ओलंपिक इतिहास का सबसे बड़ा नाम बाल्टीमोर (मैरीलैंड) के रहने वाले माइकल फेल्प्स का करियर किसी दंतकथा से कम नहीं रहा। सिडनी 2000 से रियो 2016 तक पांच ओलंपिक खेलों में उन्होंने कुल 28...
श्रेयंका पाटिल की पंजा खोलती गेंदबाज़ी, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स पर दर्ज की जीत की हैट्रिक
Sports

श्रेयंका पाटिल की पंजा खोलती गेंदबाज़ी, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स पर दर्ज की जीत की हैट्रिक

नवी मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का विजय रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज की और लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस जीत की नायिका रहीं युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल, जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट झटके। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत आक्रामक रही और पहले ही ओवर में टीम ने 23 रन बटोर लिए। हालांकि, इसके बाद गुजरात की गेंदबाज़ी ने वापसी की और आरसीबी ने 43 रन तक चार विकेट गंवा दिए। राधा-ऋचा की शतकीय साझेदारी से संभली आरसीबी मध्यक्रम में राधा यादव और ऋचा घोष ने मोर्चा संभालते हुए 66 गेंदों में 105 रनो...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल की बड़ी पहल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान हार्वे बने बॉलिंग कंसल्टेंट
Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल की बड़ी पहल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान हार्वे बने बॉलिंग कंसल्टेंट

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर इयान हार्वे को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। 53 वर्षीय हार्वे न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखते हैं, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इयान हार्वे इससे पहले इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लूस्टरशायर के हेड कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इसी काउंटी से विदेशी खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में एक सफल कोच के रूप में पहचान बनाई। विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे हार्वे दिसंबर 1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इयान हार्वे ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 73 वनडे मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 30.31 की औसत से 85 विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी में 715 रन भी बनाए। खास ब...
Sports

विजय हजारे ट्रॉफी: जडेजा के तूफानी शतक से सौराष्ट्र फाइनल में, पंजाब को 9 विकेट से रौंदा

बेंगलुरु। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए इस मुकाबले में सौराष्ट्र की जीत के नायक रहे विश्वराज जडेजा, जिन्होंने नाबाद 165 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर 292 रनों के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। अब रविवार को सौराष्ट्र का सामना खिताबी मुकाबले में विदर्भ से होगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन इसके बाद विश्वराज जडेजा ने मैदान पर ऐसा तूफान खड़ा किया, जिससे पंजाब की गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई। पहले चार ओवर में सिर्फ 15 रन बने, मगर जडेजा ने इसके बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए रनगति तेज कर दी। उन्होंने कप्तान हार्विक देसाई के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की मजबूत साझेदारी की। हार्विक देसाई ने 64 रनों की अहम पारी खेल...