रणजी ट्रॉफी 2025-26: टी20 टीम से बाहर शुभमन गिल और जडेजा उतरेंगे रणजी के रण में
राजकोट: न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा निशाने पर रहे। गिल इंदौर में आखिरी मैच में आउट होने के तरीके को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे, वहीं जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से खराब फॉर्म के कारण चर्चा में रहे। अब दोनों खिलाड़ी टी20 टीम से बाहर होने के कारण रणजी ट्रॉफी में अपनी फॉर्म सुधारने का मौका पाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी से राजकोट में शुरू हो रहे रणजी मैच में गिल पंजाब की तरफ से और जडेजा सौराष्ट्र की तरफ से खेलने की संभावना है। यह दोनों के लिए इस सीजन का पहला मौका होगा जब वे अपनी घरेलू टीमों के लिए उतरेंगे।
आज होगा अंतिम फैसला:
क्रिकबज की खबर के अनुसार, जडेजा और गिल के रणजी मैच में खेलने का अंतिम फैसला सोमवार शाम तक लिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया की ओर से राजकोट वापस लौटकर ग...










