हर्षित राणा की तूफानी बल्लेबाजी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर लोअर ऑर्डर में बेखौफ खेल ने लूटी महफिल
नई दिल्ली।
भले ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला हार गई हो, लेकिन इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुछ व्यक्तिगत प्रदर्शन ऐसे रहे, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों का दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक नाम रहा हर्षित राणा, जिनकी आक्रामक बल्लेबाजी की भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने खुलकर सराहना की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 38 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह न्यूजीलैंड की भारत में भारत के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत भी रही।
हर्षित राणा ने जमाई पहली वनडे अर्धशतकीय छाप
भारतीय पारी के दौरान लोअर ऑर्डर में उतरे हर्षित राणा ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर की पहली अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 4 चौकों और...










