टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, दो स्टार खिलाड़ी बाहर, डेविड मिलर पर भी संकट
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की तैयारियों को करारा झटका लगा है। टीम के दो अहम बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और डोनोवन फेरेरा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर की उपलब्धता पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है। इन चोटों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप से पहले टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
टोनी डी जोरजी वर्ल्ड कप से बाहर
टोनी डी जोरजी को दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जो पिछले महीने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान आई थी। उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा समय ले रही है। ऐसे में टीम प्रबंधन ने उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है। नतीजतन, डी जोरजी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए हैं।
डोनोवन फेरेरा की चोट ने बढ़ाई परेशान...










