IND vs NZ दूसरा टी20: 14 महीने बाद फिर चमका टीम इंडिया का ‘सूरज’, 23 पारियों के इंतजार के बाद आई पहली फिफ्टी
रायपुर।
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शुक्रवार की रात खास बन गई, जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 महीने के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी जड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अपनी फॉर्म पर उठ रहे तमाम सवालों का करारा जवाब दिया।
‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। उन्होंने 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके बाद भी उनका तूफानी अंदाज थमा नहीं। सूर्या अंत तक नाबाद रहे और 37 गेंदों में 82 रन बनाकर टीम इंडिया को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से सूर्यकुमार यादव ...










