WPL 2026 प्लेऑफ समीकरण: 4 टीम, 4 मैच और 2 जगहें बची हैं
नई दिल्ली, 27 जनवरी 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में ग्रुप राउंड के चार मुकाबले बचे हैं और प्लेऑफ के दो स्थान अभी खाली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन बाकी चार टीमों – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स – के बीच अभी भी कड़ी टक्कर है।
प्लेऑफ का फॉर्मेट:
लीग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में जाएगी। इसलिए टॉप-3 में फिनिश करना प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अनिवार्य है।
बचे हुए ग्रुप मैच:
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – 27 जनवरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स – 29 जनवरी
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स – 30 जनवरी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – 1 फरवरी
...









