गौतम गंभीर की कोचिंग पर संकट के बादल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगी अग्निपरीक्षा
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बाद बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले गौतम गंभीर का कोचिंग कार्यकाल इस समय गंभीर सवालों के घेरे में है। उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन ने न सिर्फ प्रशंसकों को निराश किया है, बल्कि चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की चिंता भी बढ़ा दी है।
न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की ऐतिहासिक हार को भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन नतीजों के बाद गंभीर की रणनीति, टीम चयन और कोचिंग शैली पर सवाल उठने लगे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में गिरता प्रदर्शन
गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टेस्ट टीम का जीत प्रतिशत घटकर करीब 36 प्रतिशत रह गया है। उनके नेतृत्व में भारत को कई अप्रत्याशित झटके लगे हैं।
न्यूजीलैंड...









