‘रोहित-कोहली को जबरन कराया रिटायर, अब भुगत रहे गंभीर’—पुजारा के बाद मनोज तिवारी का भी बड़ा हमला
कोलकाता: टीम इंडिया की कोलकाता टेस्ट में हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर लगातार निशाने पर हैं। पहले चेतेश्वर पुजारा और अब पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी गंभीर के टीम चयन और ‘ट्रांजिशन फेज’ वाले बयान पर कड़ा हमला बोला है। क्रिकेट फैंस पहले से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को गंभीर से जोड़कर देख रहे थे, और अब तिवारी के बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है।
'भारतीय क्रिकेट में ट्रांजिशन फेज की कोई जरूरत नहीं' – मनोज तिवारी
इंडिया टुडे से बातचीत में मनोज तिवारी ने दावा किया कि ‘ट्रांजिशन फेज’ जैसी कहानी गढ़कर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का दबाव बनाया गया।उन्होंने कहा—
“भारतीय क्रिकेट में ट्रांजिशन जैसी कोई बात नहीं है। हमारी घरेलू क्रिकेट में इतना टैलेंट मौजूद है कि टीम को कभी खालीपन महसूस नहीं होना चाहिए।”
तिवारी ने आगे ...










