ईशान किशन ने पाकिस्तान को रौंदा, गौतम गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह मुकाबला 61 रनों से अपने नाम किया और पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में अब 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया।
ईशान किशन का धमाका
इस मैच में भारतीय विकेटकीपर-ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तानियों को जमकर धोया। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा। इस प्रदर्शन के साथ किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय ओपनर सबसे बड़ी टी20 पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
गंभीर का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे। अब किशन ने गंभीर का 19 साल पुराना ...










