महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना: 1 करोड़ महिलाएं हो सकती हैं बाहर, ई-केवाईसी को लेकर पेच फंसा
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "लाडली बहन" के तहत 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अब भी पूरी नहीं हो पाई है। आगामी 18 नवंबर तक ई-केवाईसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन अब तक केवल 1.3 करोड़ महिलाओं ने इस प्रक्रिया को पूरा किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, योजना में कुल 2.35 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से बड़ी संख्या अब भी ई-केवाईसी नहीं करा पाई हैं।
ई-केवाईसी में क्यों फंसा पेच?
ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर कई महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके पति या पिता का निधन हो चुका है। इन्हें दस्तावेजों को अपडेट करने में समस्याएं आ रही हैं। शुरुआत में ई-केवाईसी की प्रक्रिया में कई तकनीकी अड़चनें आई थीं, लेकिन बाद में इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। हालांकि,...










