फार्महाउस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर थिरके निर्वाचन सुपरवाइजर, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर सख्त—शो-कॉज नोटिस जारी
इंदौर, 22 नवंबर 2025। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य के बीच लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे का फार्महाउस पर वेंडरों के साथ पार्टी करते और फिल्मी गानों पर थिरकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुपरवाइजर को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
महत्वपूर्ण SIR कार्य में इंदौर पहले से पिछड़ा
सूत्रों के अनुसार, इंदौर जिला SIR कार्य में पहले ही देरी का सामना कर रहा है। प्रदेश के अनेक जिलों में यह प्रक्रिया निर्धारित गति से चल रही है, लेकिन इंदौर में कई चरण समय पर पूरे नहीं हो सके।इसी दौरान सुपरवाइजर अंतिम दुबे ने 17 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेटे की शादी के नाम पर छुट्टी ली थी। लेकिन छुट्टी के दौरान उनका फार्महाउस पार्टी में शामिल होने का वीडियो सामने आ गया, जिससे...










