SIR 2025: बीएलओ के दरवाजा खटखटाने से पहले कर लें ये तैयारी, जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नई दिल्ली: देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2025) का काम जोर-शोर से चल रहा है। चुनाव आयोग के 27 अक्टूबर के कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी। सभी मतदाताओं को 4 दिसंबर तक गणना फॉर्म जमा करना होगा ताकि 9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके।
बीएलओ ने शुरू किया घर-घर दौरा:पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इस बड़े अभियान में लगभग 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
BLO कौन होते हैं?BLO यानी Booth Level Officer, स्थानीय सरकारी या अर्द्ध-सरकारी कर्मचारी होते हैं। ये अपने क्षेत्र के मतदाताओं को सूची में शा...










