पटना का PMCH बनेगा हाईटेक: इमरजेंसी यूनिट की छत पर तैयार हेलीपैड, एयर एंबुलेंस सीधे करेगी लैंड—CM नीतीश ने दिए अहम निर्देश
पटना। राज्य की सबसे बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) का पुनर्विकास कार्य तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया और निर्माण गुणवत्ता से लेकर सुरक्षा मानकों तक कई दिशा-निर्देश जारी किए।इस अत्याधुनिक परियोजना का मुख्य आकर्षण नई इमरजेंसी यूनिट की छत पर बन रहा हेलीपैड है, जहां एयर एंबुलेंस सीधे लैंड कर सकेगी। यह सुविधा बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली मानी जा रही है।
हेलीपैड की दीवारें होंगे ऊंची—CM ने दिए सुरक्षा निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेलीपैड क्षेत्र का विशेष रूप से मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एयर एंबुलेंस संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड की परिधि दीवारें और ऊंची की जाएं।सीएम ने निर्माण की गु...










