बिहार में वाटर स्पोर्ट्स और खेल विकास में मध्यप्रदेश देगा सहयोग, मंत्री श्रेयसी सिंह ने CM मोहन यादव से की मुलाकात
पटना: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंगी से मुलाकात कर खेल के क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। मुलाकात में दोनों पक्षों ने खेल अवसंरचना, प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान और खिलाड़ियों के विकास को लेकर व्यापक सहमति जताई।
खेल प्रशिक्षण और अकादमी सहयोगमध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंगी ने आश्वस्त किया कि MP की खेल अकादमियों में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20% सीटें आरक्षित की जाएंगी। विशेषकर शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग और वाटर स्पोर्ट्स में बिहार के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। दोनों राज्यों ने यह भी तय किया कि जिन खेलों की बुनियादी संरचना बिहार में पूरी तरह विकसित नहीं है, उनके लिए बिहार के प्...










