रितू तावड़े होंगी बीएमसी की नई महापौर, वोटिंग 11 फरवरी को, बीजेपी ने किया नाम का ऐलान
मुंबई: देश की सबसे अमीर नगर निगम मुंबई महानगरपालिका (BMC) में महापौर पद का नाम तय हो गया है। महायुति गठबंधन ने भाजपा नेता रितू तावड़े को बीएमसी महापौर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। रितू तावड़े घाटकोपर के वार्ड 132 से पार्षद हैं। वहीं, उप महापौर के लिए शिंदे शिवसेना ने संजय शंकर घड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। संजय शंकर घड़ी मगथाने से पार्षद हैं।
वोटिंग की तारीख और प्रक्रियानए महापौर के चयन के लिए मतदान 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित है। चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी कर रहे हैं।
नाम का ऐलान और प्रतिक्रियाशनिवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने नगर निगम मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों की उपस्थिति में रितू तावड़े के नाम का ऐलान किया। तावड़े ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किय...










