सीतामढ़ी चुनावी रैली में राजनाथ सिंह बोले – ‘कट्टे वाला लड़का’ भी चर्चा में, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। भाजपा के केंद्रीय नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेजरगंज के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल राम के समर्थन में रैली की। रैली के दौरान उन्होंने वायरल एक वीडियो का जिक्र करते हुए ‘कट्टे वाला लड़का’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
🔹 ‘कट्टे वाला लड़का’ का जिक्र
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद के कार्यक्रम में छह-सात साल के एक बच्चे को माइक थमा दिया जाता है और उससे यह बोलवाया जाता है कि “पहले हम अनपढ़ थे, हाथों में डंडा था, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो हाथों में कट्टा होगा।” उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है और भ्रष्टाचार के दाग रहित नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सुरक्षित हाथों में है।
🔹 बिहार के विकास और एनडीए का काम
रक्षा मंत्री ने सभा ...










