LoC पर 8 आतंकी कैंप अब भी सक्रिय, आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और अगर कोई भी हरकत होती है तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारतीय सेना हर समय सजग, सबल और संकल्पबद्ध है।
सेना प्रमुख ने बताया कि 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कुल 31 आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें से 65 प्रतिशत पाकिस्तानी थे। उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न फ्रंट की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन लगातार नजर रखने की आवश्यकता है। ऑपरेशन के दौरान देशभक्ति और मीडिया में उत्साह देखने को मिला। पहली बार कोर कमांडर को इमरजेंसी प्रॉक्यूरमेंट पावर भी दी गई।
जनरल द्विवेदी ने भारतीय सेना में रीस्ट्रक्चरिंग और थिएटराइजेशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई रूद्र ब्रिगेड, भैरव बटालियन, शक्तिबाण रेजिमेंट और अग्नि प्लाटून बनाई गई हैं। जम्मू-कश्मीर की स्थिति सं...









