पाकिस्तान का प्रॉक्सी वॉर: आतंक को संरक्षण, भारत को अस्थिर करने की साजिश
पाकिस्तान में आतंकवाद किसी छिपे एजेंडे का हिस्सा नहीं, बल्कि एक संगठित और संरक्षित “इंडस्ट्री” बन चुका है। हाल के दिनों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का कथित ऑडियो और उसके डिप्टी सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो इसी सच्चाई को एक बार फिर उजागर करता है। इन संदेशों के जरिए न केवल भारत को धमकाने की कोशिश की गई है, बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI का आतंकवादी नेटवर्क से गहरा गठजोड़ आज भी कायम है।
खतरे की घंटी
मसूद अजहर के ऑडियो और कसूरी के वीडियो को पाकिस्तान समर्थक और ISI से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा खुलेआम साझा किया गया। यह तथ्य अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि आतंकवाद को वहां संस्थागत संरक्षण प्राप्त है। कसूरी द्वारा एक स्कूल परिसर में सैकड़ों बच्चों की मौजूदगी के बीच भाषण देना इस ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान में नई पीढ़ी ...









