IPL की मिस्ट्री गर्ल बनी शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली, ग्लैमरस लुक से मचाया तहलकामेघा चौधरी, नवभारतटाइम्स
आईपीएल 2026 के ऑक्शन के बीच फैंस का ध्यान क्रिकेट ही नहीं, बल्कि क्रिकेटरों के स्टाइल पर भी टिका है। इसी बीच ‘लॉर्ड’ के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली ठाकुर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। IPL 2025 में मिस्ट्री गर्ल के रूप में चर्चा में आई मिताली ने इस बार अपने पति के साथ स्टाइल और फैशन का जलवा बिखेरा।
दो अलग अवतार में दिखाया स्टाइलमिताली ने शार्दुल के साथ दो अलग-अलग लुक में तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस पहनी, जिसमें कर्व डिजाइन और कॉर्सेट फिट बॉडी को बेहतरीन तरीके से कंप्लीमेंट कर रहा था। घुटने के पास फ्लेयर्स और मिनिमलिस्ट गहनों के साथ उनका लुक स्टाइलिश और एलीगेंट नजर आया।
दूसरे लुक में मिताली ने पीच कलर की बटरफ्लाई ड्रेस पहनी। स्ट्रैपलेस हॉल्टर नेकलाइन और छोटी-बड़ी तितलियों की डीटेलिंग ने उनका ग्लैमरस अंदाज और भी निखा...










