गर्भ में ही बनाएं शिशु को इंटेलिजेंट: डॉक्टर ने बताए 4 पोषक फूड्स
नई दिल्ली: गर्भावस्था में मां द्वारा लिया गया पोषण शिशु के दिमाग और समझ के विकास में अहम भूमिका निभाता है। सही आहार से शिशु न केवल स्वस्थ बल्कि शांत और समझदार भी बन सकता है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा मीना गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं के लिए 4 खास फूड्स की जानकारी दी है, जो गर्भ में शिशु के विकास के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
1. अंडा
अंडा गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स शिशु के मस्तिष्क और कॉग्निटिव फंक्शन के विकास में मदद करते हैं।
2. एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। गर्भावस्था में इसका सेवन शिशु की स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में सहायक होता है।
3. अखरोट
अखरोट दिमाग के लिए सबसे अच्छे नट्स में से एक हैं। गर्भावस्था में अखरोट खाने से शिशु का दिमाग तेज और स्मार्ट बनता है।
4. नारियल पानी
नारियल पानी पीने स...










