नकली पलकों को कहें अलविदा! अदरक के रस से पलकें होंगी लंबी और घनी
जयपुर, 7 जनवरी 2026: महिलाएं खूबसूरत आंखों के लिए रोजाना नकली पलकें लगाने में समय बर्बाद करती हैं, लेकिन अब घर पर ही नेचुरल तरीके से पलकें उगाना संभव है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मनोज दास के अनुसार, एक आसान घरेलू नुस्खा पलकें लंबी, घनी और मजबूत बनाने में मदद करता है।
आंखें हमारी सुंदरता का सबसे प्रभावशाली हिस्सा हैं। लेकिन अगर पलकें पतली या कम हों, तो आंखों की खूबसूरती पर असर पड़ता है। अधिकांश महिलाएं इस समस्या से निपटने के लिए नकली पलकें या कई तरह के मेकअप का सहारा लेती हैं। डॉ. मनोज का कहना है कि पलकें बढ़ाने का सबसे सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है उन्हें सही पोषण देना।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
कैस्टर ऑयल
विटामिन ई कैप्सूल
अदरक का रस
बनाने की विधि
एक कटोरी में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल लें। इसमें 1 चम्मच अदरक का रस और 1 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके इसे मस्क...










