मोटी स्वेटर पहनने के बाद भी क्यों लगती है ठंड? इन 6 बातों का नहीं रखा ध्यान तो बर्फीली हवाएं बन जाएंगी आफत
सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए मोटी स्वेटर पहनना आम तरीका है। लेकिन कई बार स्वेटर पहनने के बावजूद शरीर को गर्मी का अहसास नहीं होता। इसका कारण केवल मोटी कपड़े पहनना नहीं, बल्कि सही स्वेटर और पहनने के तरीके का ध्यान न रखना होता है।
स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड लगने के मुख्य कारण:
गलत कपड़े का चयन:
बाजार में कई तरह की स्वेटर मिलती हैं। 100% कॉटन की स्वेटर गर्मी बनाए रखने में असफल रहती है। पतली या बड़ी होल वाली स्वेटर भी हवा आरपार कर देती है। लूज स्वेटर पहनने से भी शरीर ठंड महसूस करता है।
पुरानी स्वेटर का इस्तेमाल:
बार-बार धोने से ऊन के रेशे ढीले और पतले हो जाते हैं, जिससे हवा अंदर और बाहर आसानी से जा सकती है। इसलिए पुरानी घिसी हुई स्वेटर गर्मी बनाए रखने में सक्षम नहीं रहती।
ऊनी स्वेटर ही बेहतर विकल्प:
ऊन प्राकृतिक इंसुलेशन प्रदान करती है। इसके रेशों में हवा रोकी जाती है, जिससे श...










