मकर संक्रांति पर गुड़ से बनी मिठाइयां: ये गलती न करें, वरना हो सकता है नुकसान
मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी और बैसाखी जैसे त्योहार भारत में फसलों की कटाई की शुरुआत के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर घर-घर में गुड़ से बनी लड्डू, चिक्की और मिठाइयां बनाई जाती हैं। हालांकि, गुड़ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे बनाते या खाते समय एक छोटी सी गलती से नुकसान हो सकता है।
गुड़ है प्राकृतिक स्वीटनर
गुड़ एक अनप्रोसेस्ड स्वीटनर है, जो गन्ने या ताड़ के रस को उबालकर बनाया जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह रिफाइंड चीनी की तुलना में बेहतर माना जाता है। ठंड के दिनों में गुड़ से बनी मिठाइयां शरीर को गर्म और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं।
पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
गुड़ पाचन के लिए भी लाभकारी है। यह डायजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पेट फूलना या कब्ज जैसी समस्या को कम करता है। आयरन की मौजूदगी से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिल...










