स्टडी में दावा: हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने वाले 99% लोगों में पाए गए ये 4 रिस्क फैक्टर, आपमें हैं या नहीं?
हार्ट अटैक और स्ट्रोक आज की समय में मौत और गंभीर बीमारियों की बड़ी वजह बन चुके हैं। ये बीमारियां अचानक नहीं होतीं, बल्कि धीरे-धीरे पनपती हैं। दुर्भाग्यवश इनके लक्षण अक्सर देर से सामने आते हैं या नजरअंदाज कर दिए जाते हैं।
जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में रुकावट आ जाती है तो हार्ट अटैक होता है, और जब दिमाग तक खून का प्रवाह रुक जाता है या नस फट जाती है तो स्ट्रोक होता है। हाई ब्लड प्रेशर, ज्यादा कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, स्मोकिंग और खराब लाइफस्टाइल इन बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं।
अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बच चुके 99% लोगों में कम से कम एक बड़ा जोखिम कारक मौजूद था। शोध से यह भी स्पष्ट हुआ कि अगर इन जोखिम कारकों में से किसी एक को भी सही तरीके से कंट्रोल कर लिया जाए, तो दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा काफी ह...










