यूपी के IAS अफसर से विवाहिता बनीं बिहार कैडर की IAS कृतिका, लहंगे में बिखेरा परफेक्ट रॉयल लुक
कानपुर, 11 फरवरी 2026: बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा ने यूपी कैडर के आईएएस अंकुर त्रिपाठी के साथ शादी के बंधन में बंधकर प्रशासनिक जगत में एक नई आईएएस जोड़ी की पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें आते ही चर्चा का विषय बन गईं। कृतिका ने मरून लहंगे में परफेक्ट ब्राइडल लुक अपनाया, तो अंकुर भी शेरवानी और मैचिंग स्टॉल में दूल्हा राजा के शाही अंदाज में नजर आए।
दोनों की मुलाकात LBSNAA में हुई थी, जहां से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी ने पहले सगाई और अब शादी तक का सफर तय किया। कानपुर में धूमधाम से हुई इस शादी में दुल्हनिया और दूल्हे राजा ने एक-दूसरे के लुक को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट किया।
दुल्हन का लुक: कृतिका ने वेलवेट का हैवी जरदोज़ी, रेशम और स्टोन एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा पहना। घुटनों के पास मोर, फूल और बेल जैसे पैटर्न इसे पारंपरिक और रॉयल लुक देते हैं। ब्लाउज भी हैवी ए...










