अमेरिका में काम के लिए H-1B वीज़ा: एक्सपर्ट ने स्टूडेंट्स को बताया कंपनी से अप्रोच का तरीका
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सपना अक्सर वहां नौकरी करने का भी होता है। इसके लिए सबसे अहम होता है H-1B वीज़ा, जो 3 साल तक नौकरी करने की अनुमति देता है और इसे आगे बढ़ाकर 3 साल और लिया जा सकता है।
OPT और STEM-OPT से H-1B तक का सफर
अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र अक्सर ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) पर काम शुरू करते हैं। ज्यादातर कंपनियां OPT या STEM-OPT पर काम करने वाले छात्रों को ही H-1B वीज़ा के लिए स्पॉन्सर करती हैं। इसका कारण है कि ये छात्र पहले ही कंपनी के कल्चर और काम करने के तरीके से परिचित होते हैं।
लेकिन कई बार छात्रों को नहीं पता होता कि H-1B वीज़ा के लिए कंपनी से कैसे बात करनी है। सीधे स्पॉन्सरशिप मांगने पर कंपनियां अक्सर नकारात्मक रिएक्शन देती हैं।
एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
इमिग्रेशन एक्सपर्ट श्रीराम अरुमेली ने बताया कि H-1B वीज़ा मिलने की प्रक्रिया चार हि...










