सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2025: BC सुपरवाइजर के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर
बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अपने कृषि, ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेशन विभाग के लिए बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर (BC Supervisor) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती का विवरण
पद का नाम: बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर (BC Supervisor)
पदों की संख्या: 03
आवेदन की आखिरी तारीख: 20 दिसंबर 2025
योग्यता: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर नॉलेज / रिटायर्ड बैंक स्टाफ
आयु सीमा: 21-64 वर्ष
कॉन्ट्रैक्ट की अवधि: 12 महीने
योग्यता विवरण
युवा उम्मीदवार:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
कंप्...










