अमेरिका में H-1B वर्कर्स के लिए गुड न्यूज़: बढ़ सकती है सैलरी, जानिए क्या होगा बदलाव
नई दिल्ली। अमेरिका में H-1B वीजा होल्डर्स और ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर किए गए विदेशी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिकी श्रम विभाग (DOL) ने हाल ही में H-1B और ग्रीन कार्ड वर्कर्स की न्यूनतम सैलरी बढ़ाने के लिए एक नया प्रस्ताव भेजा है। इसके लागू होने पर विदेशी वर्कर्स की सैलरी बढ़ जाएगी, जिससे उनके लिए अमेरिका में काम करना और अधिक लाभकारी हो जाएगा।
सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव
इस प्रस्ताव के तहत, अमेरिकी कंपनियों को अब H-1B वीजा कर्मचारियों को हायर करने के लिए अधिक सैलरी ऑफर करनी होगी। इसका उद्देश्य अमेरिकी बाजार में विदेशी कर्मचारियों को समान रूप से उचित वेतन देना और वर्कर्स की शर्तों को बेहतर बनाना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पहले भी हुआ था। 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने चार-स्तरीय सैलरी सिस्टम को बदलकर न्यूनतम सैलरी ब...










