आईआईटी इंदौर में फैकल्टी वैकेंसी 2025 – महीने ₹2.59 लाख तक सैलरी
इंदौर: अगर आप अच्छे संस्थान में टीचिंग करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड I & II) और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 38 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.iiti.ac.in पर जाकर 9 जनवरी 2026, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पद और योग्यता:
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड II: संबंधित विषय में पीएचडी की फर्स्ट क्लास या समकक्ष डिग्री, अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के साथ। यह पोजीशन कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड I: पीएचडी के साथ 3 साल का इंडस्ट्रियल/रिसर्च/टीचिंग अनुभव होना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर: संबंधित ब्रांच में पीएचडी और M.Tech/M.Des/M.Arch जैसी डिग्री में फर्स्ट क्लास अंक। साथ ही कम से कम 6 सा...










