27564 रुपये में IAS! यूपीएससी ठगी का मामला, उम्मीदवारों के लिए चेतावनी
नई दिल्ली: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुछ जालसाज अब एस्पिरेंट्स को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बिहार के पुष्पेंद्र सिंह के साथ ठगी का मामला सामने आया, जिसने IAS-IPS बनने के नाम पर 27,564 रुपये गंवा दिए।
फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर LBSNAA पहुंचे
पुष्पेंद्र, जो गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, अपने माता-पिता के साथ लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) ट्रेनिंग के लिए पहुंचे। अधिकारियों को शक हुआ और जांच में पता चला कि वह फर्जी UPSC रिजल्ट लेकर आए थे।
कैसे हुई ठगी
शुरुआती जांच में सामने आया कि पुष्पेंद्र से दो किस्तों में 13,000 रुपये कैश और 14,564 रुपये UPI के जरिए लिए गए। यह पैसे उन्हें IAS/IPS बनाने और एग्जाम व इंटरव्यू पास कराने के नाम पर वसूले गए। रिजल्ट उन्हें WhatsApp...










