UP Police Recruitment 2026: फॉर्म भरने से पहले चेक करें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, आरक्षी पी.ए.सी., महिला बटालियन और घुड़सवार समेत 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। योगी सरकार ने ओवरएज उम्मीदवारों के लिए भी 3 साल की अतिरिक्त आयु छूट दे दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दस्तावेजों को तैयार करना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
कौन आवेदन कर सकता है:
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
1 जुलाई 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष।
नई छूट के बाद पुरुष उम्मीदवार 25 वर्ष तक (जनरल कैटेगिरी) आवेदन कर सकते हैं। अन्य श्रेणियों को भी 3 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
12वीं की परीक्षा में अभी शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
आवेदन में जरूरी दस्तावेज:
ओटीआर रजिस्ट्रेशन के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / ड...










