किसी भी परीक्षा की तैयारी में काम आएगी ये जापानी तकनीक, पढ़ाई आसानी से रहेगी याद
परीक्षाओं की तैयारी और रिवीजन (Revision) स्टूडेंट्स के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। अक्सर छात्र पढ़ने के बाद टॉपिक भूल जाते हैं या रिवीजन के बावजूद चीजें याद नहीं रहतीं। ऐसे में जापानी मेमोरी तकनीक (Japanese Memory Technique) छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।
जापानी तकनीक में पढ़ाई का तरीका
इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें चुपचाप पढ़ने की बजाय छात्रों को जोर से पढ़ने की सलाह दी जाती है। यानी पढ़ाई के दौरान टेक्स्ट पर उंगली रखकर जोर से पढ़ें। ऐसा करने से दिमाग सक्रिय रूप से पढ़ा हुआ समझता है और चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
रिवीजन का स्मार्ट तरीका
जापानी तकनीक में रिवीजन का तरीका भी अलग है। बार-बार पूरे टॉपिक को पढ़ने की बजाय, छात्रों को केवल मुख्य बिंदुओं, हेडिंग या तारीखों को हाईलाइट करके एक बार जोर से पढ़ना चाहिए। इसके बाद कॉपी या किताब बंद करके याद की गई चीजों को दोहराए...










