बी.ई./बीटेक या IT नहीं, इन क्षेत्रों में बढ़ रहे करियर के मौके, हायरिंग 3 गुना तक बढ़ी
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: भारत में लंबे समय तक इंजीनियरिंग और आईटी को करियर के सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता रहा है। लेकिन हाल के सालों में बड़ी टेक कंपनियों में लगातार छंटनी (Layoffs) ने युवाओं की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच Indeed की जॉब्स रिपोर्ट 2026 ने उन सेक्टर्स की जानकारी साझा की है, जिनमें हायरिंग तेजी से बढ़ रही है और सैलरी भी बेहतर मिल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार अब करियर के विकल्प सिर्फ BE/B.Tech या IT तक सीमित नहीं रहे। हेल्थकेयर, सिविल इंजीनियरिंग, क्वांटिटी सर्वेयर, आर्किटेक्ट्स, इलेक्ट्रिकल डिजाइन और अनुभवी लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में हायरिंग 3 गुना तक बढ़ गई है।
सबसे ज्यादा मांग वाले जॉब्स
हेल्थ सेक्टर: डर्मेटोलॉजिस्ट की मांग सबसे ज्यादा है। 2024-25 में इनकी जॉब पोस्टिंग में 182% की वृद्धि हुई। एवरेज सैलरी ₹93,411 प्रति माह।
क्वांटिटी सर्वेयर: जॉब पोस्टिंग में 1...










