शहीद दिवस 2026: महात्मा गांधी पर हत्या से पहले भी कई हमले, जानें महत्वपूर्ण बातें
हर साल 30 जनवरी को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में याद किया जाता है। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की थी। हालांकि, महात्मा गांधी को इस दिन से पहले भी कई बार जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा था।
महात्मा गांधी पर हुए प्रमुख हमले:
पहला हमला (25 जून 1934, पूना): हरिजन यात्रा के दौरान चरमपंथियों ने हैंड ग्रेनेड फेंका। गांधीजी को चोट नहीं आई, अधिकारियों को मामूली चोटें आईं।
दूसरा हमला (जुलाई 1944, पंचगनी): चरमपंथी गोडसे ने हमला किया, लेकिन गांधी शांत रहे और बातचीत का प्रयास किया।
तीसरा हमला (सितंबर 1944, सेवाग्राम): जिन्ना से मिलने की तैयारी के दौरान नाथूराम गोडसे और एलजी थत्ते ने चाकू दिखाकर रोकने की कोशिश की।
चौथा हमला (29 जून 1946, पुणे): गांधी स्पेशल ट्रेन की पटरि...










