Tuesday, July 21

Crime

दिल्ली: बहन को नौकरी न मिलने से टूटा भाई, जंतर-मंतर पर की आत्महत्या
Crime, Delhi (National Capital Territory)

दिल्ली: बहन को नौकरी न मिलने से टूटा भाई, जंतर-मंतर पर की आत्महत्या

नई दिल्ली: सोमवार सुबह राजधानी के जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, लोकेश अविवाहित थे और मुरैना में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। वह मुरैना में जनरल स्टोर चलाते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि लोकेश अपनी बहन के लिए मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। उनके बहन के पति वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारी (पियोन) के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। तब से लोकेश लगातार सरकार और विभाग से बहन को नौकरी दिलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन हर दरवाजा बंद मिलने के कारण मानसिक रूप से टूट गए। पुल...
मुंबई आर्मी मुख्यालय में सुरक्षा में चूक, कर्नल की पिस्टल और कैश चोरी, गोवा में मस्ती करने के बाद पकड़े गए आरोपी
Crime, Maharashtra

मुंबई आर्मी मुख्यालय में सुरक्षा में चूक, कर्नल की पिस्टल और कैश चोरी, गोवा में मस्ती करने के बाद पकड़े गए आरोपी

मुंबई: मुंबई स्थित सेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय (आर्मी हेडक्वार्टर) में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई। अपराधियों ने कर्नल की केबिन से पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, 480 ग्राम चांदी और 3 लाख रुपये चोरी कर लिए। चार दिन की कड़ी जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने मलाड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक नाबालिग है, जबकि दीपक कृष्णा धनवे और विनायक गोपीचंद बाविस्कर को हिरासत में लिया गया। चालाक बदमाशों की योजना:पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से मुख्यालय की सुरक्षा का निरीक्षण कर चुके थे। वारदात वाले दिन एक बाहर पहरा देता रहा, जबकि दो अंदर घुसकर केबिन का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देने में सफल रहे। वारदात के तुरंत बाद तीनों गोवा भाग गए, जहां चोरी की राशि से लग्जरी होटल में रुके और मौज-मस्ती की। सुरक्षा में गंभीर सवाल:असली या डुप्लीकेट चाबी से केबिन का ताला खोलने की संभावना की जांच क...
पान की दुकान पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह: गोल्ड के लालच में दिल्ली जल बोर्ड इंजीनियर का कत्ल
Crime, Delhi (National Capital Territory)

पान की दुकान पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह: गोल्ड के लालच में दिल्ली जल बोर्ड इंजीनियर का कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर सुरेश राठी (59) की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस शख्स को राठी अपना दोस्त समझते थे, वही गोल्ड के लालच में उनका कातिल बन बैठा। राठी की पहचान उनके सोने के भारी गहनों और दौलत के दिखावे से थी — यही शौक उनकी जान का दुश्मन बन गया। पान की दुकान से शुरू हुई घातक दोस्ती मामला रोहिणी सेक्टर-24 का है। सुरेश राठी की मुलाकात वहीं की एक पान की दुकान पर बंटी नामक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ी, और बंटी अक्सर राठी के पॉकेट-10 स्थित फ्लैट में आता-जाता रहा। धीरे-धीरे भरोसे का झूठा रिश्ता बन गया।इसी दौरान बंटी ने राठी के घर और उनके सोने के गहनों की कीमत पर नज़र रखी। जब उसने टीवी पर सोने की कीमतों में तेज़ी की खबर देखी, तो उसके अंदर लालच ने सिर उठाया — और उसने डॉक्टर राठी को लूटने की योजना बना डाली। हैलोवीन की रात बना कत्ल की रात है...