रेलवे ने बढ़ाया ट्रेन किराया, पहले से बुक टिकटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
नई दिल्ली: भारतीय रेल ने शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन टिकटों का किराया बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी सभी ट्रेनों और सभी श्रेणियों में लागू होगी। अब जो भी यात्री इस तारीख के बाद टिकट बुक करेंगे, उन्हें बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा।
लेकिन अच्छी खबर यह है कि जिन यात्रियों ने पहले ही एडवांस में टिकट बुक करा लिया है, उन्हें अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पहले से कटे टिकटों पर नई दरें लागू नहीं होंगी।
रेलवे का कहना है कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पेंशन भुगतान और संचालन खर्चों में बढ़ोतरी के चलते यह कदम उठाना पड़ा। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और रेलवे की वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखना है।
कौन-कौन सी सेवाओं में नहीं बढ़ा किराया:
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसी महानगरों में चलने वाली उपनगरीय ट्रेनें।
उपनगरीय और गैर...










