सिगरेट होगी और महंगी, 1 फरवरी से लागू होगा नया एक्साइज टैक्स ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में 15% तक की बड़ी गिरावट
नए साल के पहले ही दिन तंबाकू कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में ITC और Godfrey Phillips जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नया टैक्स 1 फरवरी 2026 से लागू होगा।
सरकारी फैसले के बाद ITC के शेयर करीब 9% गिरकर 365 रुपये पर आ गए, जबकि Godfrey Phillips India के शेयरों में 15% तक की गिरावट देखी गई और यह 2,335 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। निवेशकों में बढ़ते टैक्स बोझ को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।
सिगरेट की लंबाई के हिसाब से लगेगा टैक्स
नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये तक का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा। यह टैक्स मौजूदा ...










